Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लखीमपुर खीरी जा रहे आप' पंजाब के शिष्टमंडल को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया

राघव चड्ढा, हरपाल सिंह चीमा, प्रो. बलजिंदर कौर व अमरजीत संदोआ को निघासन और कुलतार सिंह संधवां को सिधौली पुलिस ने हिरासत में लिया

Raghav Chadha, Harpal Singh Cheema, Prof Baljinder Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amarjit Singh Sandoa, Kultar Singh Sandhwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2021

Last updated on: Oct 05, 2021, 00:00 IST

लखीमपुर खीरी में क्वसरकारी गुंडागर्दी' की भेंट चढ़े शहीद किसानों के परिवारों के साथ दुख सांझा करने लखीमपुर खीरी जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के शिष्टमंडल को उत्तर प्रदेश पुलिस-प्रशासन ने निगासन पुलिस नाके पर रोक कर हिरासत में ले लिया है। आप' पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में जा रहे शिष्टमंडल में विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर और अमरजीत सिंह संदोआ शामिल थे। इनमें से कुलतार सिंह संधवां को लखनऊ से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।आप के शिष्टमंडल ने सबसे पहले गांव बनवारीपुर में मृत किसान के घर जाना था। लेकिन उक्त गांव से करीब दस किमी. पहले ही निघासन थाना पुलिस द्वारा लगाए नाके पर शिष्टमंडल को रोक लिया गया। इस दौरान राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद क्वआप' नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा, क्वक्वहमने इतिहास के पन्नों में पढ़ा था कि जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के शासन में लोगों को एक गेस चेंबर में डालकर जहरीली गैस छोड़ उन्हें मार दिया जाता था।'' इसी तरह आज देश में भी किसान को कुचलने और रौंदने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कर रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा, जब से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है,  भाजपा की गुंडागर्दी के बारे में लोगों के मन की मामूली शंका भी दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने ही किसानों को रौंदा और फिर वहां से फरार हो गया।राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने मांग की है कि जिन दरिंदों ने किसानों को रौंदने का अपराध किया, उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाले।आप' की दूसरी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए ,क्योंकि उसके कुर्सी पर काबिज रहने तक निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकती।आप' ने तीसरी मांग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीडि़त किसानों के परिजनों के पास जाकर उनसे माफी मांगते हुए सांत्वना प्रकट करनी चाहिए और वहीं से काले कानून रद्द करने सहित सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी की घोषणा करें। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में जिस कार्यक्रम में गए वहां से लखीमपुर महज 120 किलोमीटर दूर था लेकिन मोदी वहां नहीं गए।आप' से नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश का किसान लंबे अरसे से तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इस आंदोलन में सात सौ से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं, बावजूद इसके भाजपा वाले हिंसा पर उतारू हैं और किसानों को मार रहे हैं।चीमा ने कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून रद्द नहीं होते, आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। क्योंकि आप कल भी किसानों के साथ थी, आज भी किसानों के साथ है और भविष्य में भी साथ रहेगी। चीमा ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच भी यही है कि किसान है तो देश है।

 

Tags: Raghav Chadha , Harpal Singh Cheema , Prof Baljinder Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amarjit Singh Sandoa , Kultar Singh Sandhwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD