Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लखीमपुर खीरी- योगी और मोदी में अंग्रेज शासकों की आत्मा घुसी : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा, हरपाल चीमा, संधवां व बलजिंदर कौर का शिष्टमंडल लखीमपुर खीरी रवाना- ‘आप’

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Harpal Singh Cheema, AAP Punjab, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Oct 2021

Last updated on: Oct 04, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता राघव चड्ढा ने लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, जिस प्रकार एक समय राजा-महाराजा और अंग्रेज आम लोगों को हाथी-घौड़ों के नीचे कुचलवा देते थे, केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भी अत्याचारी अंग्रेज शासकों की आत्मा प्रवेश कर चुकी है।सोमवार को पार्टी मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के साथ प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि इस दुर्भाग्यपुर्ण घटना के विरोध में ‘आप’ का एक शिष्टमंडल लखीमपुर खीरी जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिष्टमंडल में वरिष्ठ नेता एवं पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा, वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रदेश यूथ अध्यक्ष गुरमीत सिंह (मीत हेयर), विधायिका प्रो. बलजिंदर कौर और पंजाब किसान विंग के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां मौजूद रहेंगे। राघव चड्ढा ने यह भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह पार्टी के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ पहले ही लखीमपुर खीरी मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।राघव चड्ढा ने कहा कि लखीमपुर खीरी जाकर आप शिष्टमंडल द्वारा तीन प्रमुख मांगे रखी जाएंगी। 

पहली मांग भाजपा के उस लाडले बेटे आशीष, जिसने अपने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पिता अजय मिश्रा के रसूख में चूर होकर किसानों की हत्या की, उसे गिरफ्तार करवाना रहेगी। दूसरी मांग मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को यकीनन सजा दिलवाने की रहेगी। निष्पक्ष जांच के लिए तीसरी मांग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की है, क्योंकि गृह मंत्री के पद पर रहने तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि सभी जांच एजेंसी गृह मंत्री के अधीन होती हैं, इस कारण अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के नरसंघार ने उत्तर प्रदेश सरकार और शासन को लहूलुहान कर दिया है।‘आप’ के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि तीन काले कृषि कानून बनाए जाने के बाद से किसान शांतिपूर्वक ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार किसानों की निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया, भाजपा सरकार के इतिहास में यह काला दिन कहलाया जाएगा। चीमा ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और भाजपा सरकार केवल अपने नेता और मंत्रियों को बचाने के प्रयास में जुटी है।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Harpal Singh Cheema , AAP Punjab , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD