Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत का दमदार प्रदर्शन, एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच ड्रॉ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Australia, India, Pink, ball Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट , 03 Oct 2021

Last updated on: Oct 03, 2021, 00:00 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच यहां कारारा ओवल में खेले गए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारतीय टीम ने पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन पर घोषित की थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन पर घोषित की। मैच का नतीजा निकले इसलिए भारत ने चौथे और अंतिम दिन चाय के बाद पारी घोषित करने का फैसला लिया। भारत ने पहली पारी में 136 रन की बढ़त हासिल ली थी। उसने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट पर 135 रन पर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य मिला। जिस समय भारत ने दूसरी पारी घोषित की थी, तब 32 ओवर फेंके जाने शेष थे। हालांकि, 15 ओवर के बाद ही दोनों कप्तान यानी मिताली राज और मेग लेनिंग मैच खत्म करने के लिए तैयार हो गईं। 

जिस समय मैच ड्रॉ घोषित किया गया, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन था। पहली पारी में शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। स्मृति मंधाना ने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे। भारत की ओर से दूसरी पारी में झुलन गोस्वामी और पूजा वसत्राकर ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन तीन विकेट पर 143 रन पर खेलना शुरू किया। एलिस पैरी (नाबाद 68) और एशले गार्डनर (51) 89 रन की साझेदारी कर चुकी थीं। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम को ताबड़तोड़ झटके दिए और नौ विकेट पर 240 रन तक पहुंचा दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , India , Pink , ball Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD