Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल पर्दे के पीछे की करेंगी मेजबानी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 15, 15th season of Bigg Boss, Bigg Boss OTT, Divya Agarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Oct 2021

Last updated on: Oct 02, 2021, 00:00 IST

'बिग बॉस 15' आज शनिवार रात से शुरू होगा। शो के प्रतिभागियों और मेहमानों के बारे में जानने के लिए दर्शकों और उसके प्रशंसकों में उत्साह है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता, दिव्या अग्रवाल वूट सेलेक्ट पर कर्टेन-रेजर शो की मेजबानी करेंगी, जबकि अभिनेता एली गोनी, टेलीविजन अभिनेत्री पवित्रा पुनिया, पूर्व-बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई अतिथि के रूप में सेट की शोभा बढ़ाएंगे। शो का प्रीमियर नाइट कलर्स पर होगा, हाइलाइट वूट पर स्ट्रीमिंग होगी और दिव्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो के कर्टेन राइजर में मेहमानों के साथ बातचीत करती नजर आएंगी। प्रीमियर नाइट देखना दिलचस्प होगा जब कंटेस्टेंट चैनल पर सामने आएंगे। हालांकि नागपुर में शो के लॉन्च इवेंट में कुछ नामों की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी। 

टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल डोनल बिष्ट, बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी असीम रियाज के भाई उमर रियाज कंफर्म कंटेस्टेंट हैं और 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से शमिता शेट्टी और निशांत भट भी 'बीबी15' के घर में नजर आएंगे। शो के प्रोमो और टीजर ने फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है। प्रतियोगी करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, अकासा सिंह, उमर रियाज, साहिल श्रॉफ, सिम्बा नागपाल, विधि पंड्या, स्प्लिट्सविला 12 फेम मीशा अय्यर और लोकप्रिय टीवी अभिनेता और रियलिटी शो होस्ट, जय भानुशाली भी घर में बिग बॉस के घर के नए सदस्य के रूप में दिख सकते हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 15 , 15th season of Bigg Boss , Bigg Boss OTT , Divya Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD