Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

बाराबंकी के एक हजार युवाओं को नौकरी देगा ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Gorakhpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) , 30 Sep 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी को 340 करोड़ रुपये की लागत के बिस्कुट बेकरी प्लांट का तोहफा दिया। इसके अलावा विकास की धुरी से जोड़ने के लिए 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगत दी। विभिन्न विधानसभाओं में संचालित होने वाली इन परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें ब्रिटानिया कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटानिया के प्लांट लगने से बाराबंकी के एक हजार युवाओं को उनके शहर में ही नौकरी मिलेगी। किसानों को भी प्लांट लगने से काफी लाभ होगा। यहीं के किसानों से गेहूं व मैदा भी लिया जाएगा। नई परियोजनाओं के शुरू होने से दुनियाभर में बाराबंकी को नई पहचान भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी की रामनगर, कुर्सी व नवाबगंज विधानसभा की 148.8 करोड़ रुपये की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने ब्रिटानिया कंपनी के 340 करोड़ रुपये लागत के प्लांट का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल देने से निजी निवेशक यूपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकारी निवेश के साथ प्रदेश में निजी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट लगने के बाद बाराबंकी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। यहां के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों पर लगाम कसी गई है। अपराधी कोई भी हो उसकी जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं पूछी जाएगी। अपराध किया है, तो कानून के दायरे में लाकर उसे सख्त सजा दी जाएगी। योगी ने कहा कि पहले की सरकारें चेहरा देख कर विकास करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। जैसे देवा शरीफ का विकास होगा, वैसा ही महादेवा का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बदौलत विकास का लाभ आम लोगों को मिल पाता है। 

सीएम ने कहा कि आज ग्रामीण विकास, शहरी विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, शिक्षा व रोजगार को आगे बढ़ाने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। इससे बाराबंकी का युवा व किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। बाराबंकी हमारे लिए दो नजरिए से महत्वपूर्ण है। पहला, रामराज की धरती बाराबंकी से प्रारंभ हो जाती है, यह रामराज का द्वार है। बाराबंकी के किसानों ने अपने परिश्रम से कृषि को नई उंचाइयों तक पहुंचाया है। अपनी मेहनत की बदौलत यहां के किसान राम शरण ने पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।" उन्होंने कहा कि विकास व निवेश को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा का माहौल जरूरी है। यूपी में 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी। गांव अंधेरे में डूबे रहते थे। आज प्रदेश में बिजली का वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी महामारी में सबसे अधिक मौतें भुखमरी से होती हैं। संक्रमण काल के दौरान कोई भूखा न सोए इसलिए प्रदेश में फ्री राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तीज-त्योहार उत्साह व उमंग से मनाए जाते हैं। पिछली सरकारों में कांवड़ियों को बाराबंकी के महादेवा मंदिर आने में दिक्कत होती थी। डीजे व भजन करने वालों पर लाठी चलती थी। सपा सरकार में तो जन्माष्टमी पर ही रोक लगा दी गई थी। लेकिन आज प्रदेश में सभी त्योहार हर्ष व उल्लास से मनाए जा रहे हैं। कोई प्रतिबंध नहीं है, रामलीलाएं आराम से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं, अकेले नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में 20336 किसानों का 111 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। 92666 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। साढ़े चार सालों में 52 हजार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Gorakhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD