Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा सभी पेट्रोल पंपों और सोलर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कदम उठाने के निर्देश

डॉ. वेरका द्वारा कृषि के लिए सोलर पंप अधिक से अधिक लगाए जाने पर ज़ोर

Dr. Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Sep 2021

Last updated on: Sep 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने इलैकट्रिक व्हीकलों को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख तेल कंपनियों के साथ बातचीत करके सभी पेट्रोल पंपों पर सोलर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कदम उठाए जाने के निर्देश दिए जिससे इलैकट्रिक व्हीकलों को चार्ज करने की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।आज स्थानीय ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के भवन में अपनी पहली मीटिंग के दौरान पेडा की स्कीमों का जायज़ा लेते हुए डॉ. राज कुमार वेरका ने प्रदर्शनी प्रोग्राम के अंतर्गत एनर्जी ऐफीसैंट बिल्डिंग बनाने के लिए मुफ़्त ज़मीन मुहैया करवाने के लिए सहमति अभिव्यक्त की गई। यह बिल्डिंग बनाने के लिए सारा खर्चा भारत सरकार द्वारा किया जाना है। उन्होंने कृषि के लिए सोलर पंप अधिक से अधिक लगाए जाने पर ज़ोर दिया जिससे किसान इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। डॉ. वेरका ने पेडा की तरफ से और ज्यादा प्रोजैक्ट लगाने पर भी ज़ोर दिया।इससे पहले सी.ई.ओ पेडा श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा ने डॉ. वेरका का स्वागत करते हुये पेडा की मुख्य प्राप्तियों और स्कीमों/प्रोजैक्टों संबंधी विस्तारपूर्वक बताया। 

उन्होंने कहा कि अब तक पेडा की तरफ से 1700 मेगावाट रीन्यूएबल एनर्जी से सम्बन्धित प्रोजैक्ट स्थापित किये जा चुके हैं, जिसमें से 970 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजैक्ट लगाए गए हैं। श्री रंधावा ने यह भी बताया कि पेडा की तरफ से धान की पराली पर आधारित अधिक से अधिक प्रोजैक्ट लगाए जा रहे हैं। कुल 260 टन सी.बी.जी पैदा करने के सामर्थ्य वाले 23 प्रोजैक्ट निर्माणाधीन हैं और इनमें से एशिया का सबसे बड़ा सी.बी.जी प्रोजैक्ट भी है जिसका सामर्थ्य 33.23 टन कम्प्रैसड बायोगैस (सी.बी.जी) प्रति दिन है। यह प्रोजैक्ट लहरागागा तहसील में दिसंबर, 2021 में चालू हो जायेगा। इसके अलावा एच.पी.सी.एल. तेल कंपनी द्वारा बायो एथनोल प्रोजैक्ट बनाने वाली रिफायनरी तलवंडी साबो, बठिंडा में निर्माणाधीन है जोकि फरवरी, 2023 तक शुरू हो जायेगी। इसका रोज़मर्रा का 500 टन पराली का उपभोग होगा। उन्होंने बताया कि कुछ नुक्ते भारत सरकार के साथ विचाराधीन हैं।मीटिंग के अंत में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल ने डॉ. राज कुमार वेरका का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री एच. एस. हंसपाल, चेयरमैन, पेडा, श्री सतिन्दरपाल सिंह गिल, चेयरमैन, पी.जी.एल., श्री रजिन्दर छाबड़ा, वाइस चेयरमैन, पी.जी.एल., श्री एम.पी. सिंह, डायरैक्टर, पेडा और पेडा के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।  

 

Tags: Dr. Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD