Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

क्या वाकई 'बिग बॉस 15' से बाहर हो गई हैं अफसाना खान?

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 15, 15th season of Bigg Boss, Bigg Boss OTT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2021

Last updated on: Sep 29, 2021, 00:00 IST

पंजाबी गायिका अफसाना खान, जिन्हें 'बिग बॉस 15' के प्रोमो में कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था, ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को यह कहते हुए चौंका दिया कि वह शो से बाहर हो गई हैं, क्योंकि उन्हें होटल के कमरे में पैनिक अटैक आया, जिससे वह स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रही हैं। खान को उनके गाने 'ततलियान वर्गा', 'जानी वे जानी' और अन्य के लिए जाना जाता है। कयासों ये भी लगाए जा रहे है कि वह शो में वापसी भी कर सकती हैं। इससे पहले 'बिग बॉस 15' के एक प्रोमो से पता चला था कि वह प्रतियोगियों में शामिल होंगी, लेकिन बाद में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से एंट्री करने से मना कर दिया था, लेकिन अब एक सूत्र ने पुष्टि की है कि वह वापस आ रही हैं। 'बिग बॉस 15' के टीजर में कंटेस्टेंट्स के चेहरे नहीं दिखाए गए, बल्कि एक टैग लाइन के जरिए पेश किया गया। तेजस्वी को 'खतरों से खेलने वाली हसीना' के रूप में पेश किया गया, करण को 'हसीनों का चाहेता सुपरस्टार' कहा गया, वहीं सिम्बा को 'टीवी का शक्तिमान शिकारी और अफसाना को 'गाती कोयल' के नाम से बताया गया है। शो की शुरूआत 2 अक्टूबर से कंटेस्टेंट करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, अकासा सिंह, उमर रियाज, साहिल श्रॉफ, सिम्बा नागपाल, विधि पांड्या के साथ होगी।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 15 , 15th season of Bigg Boss , Bigg Boss OTT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD