Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, Moeen Ali, Test cricket, England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 27 Sep 2021

Last updated on: Sep 27, 2021, 00:00 IST

इंग्लैंड के ऑलरउंडर मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मोइन हालांकि, देश के लिए सीमित ओवरों के मैच में खेलना जारी रखेंगे। 34 वर्षीय मोइन ने 2014 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उनका इस प्रारूप में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 155 रन है। मोइन ने कहा, मैं 34 वर्ष का हो गया हूं और जितना हो सके खेलना और अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट शानदार है। आपको यहां ज्यादा रिवॉर्ड मिलता है और आपको खुद लगेगा कि मुझे यह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं इसे मिस करूंगा। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना मिस करूंगा। मैंने टेस्ट क्रिकेट का आनंद लिया है लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी कुछ कर चुका हूं और इससे खुश हूं।

मोइन ने अपने सभी कोच, कप्तान और उनके परिवार का उनके टेस्ट करियर के दौरान साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। मोइन ने कहा, "मैं पीटर मूरेस और क्रिस सिल्वरवुड को धन्यवाद देता हूं जो मेरे कोच हैं। एलिएस्टर कूक और जोए रूट कप्तान रहे जिनके नेतृत्व में मैंने खेल का आनंद लिया और मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से खेला उससे वे खुश होंगे।" उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता पहले हैं जिनके समर्थन के बिना कोई रास्ता नहीं था। सभी मैच मैंने उनके लिए खेले हैं और मुझे पता है कि उन्हें मुझ पर गर्व है। यह मेरे लिए शानदार सफर रहा और सब कुछ मैंने अपने परिवार के लिए किया।" मोइन ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैचों में 2914 रन बनाए हैं और 195 विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट में पांच शतक जड़े हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , Moeen Ali , Test cricket , England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD