Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आईपीएल 2021 : हर्षल की हैट्रिक के दम पर आरसीबी ने मुंबई को 54 रनों से दी शिकस्त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Sep 2021

Last updated on: Sep 26, 2021, 00:00 IST

यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 39वें मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (4/17) की शानदार हैट्रिक और स्पिनर युजवेंद्र चहल (3/11) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी की ओर से हर्षल और चहल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरूआत शानदार रही कप्तान रोहित और क्वींटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े हालाकि चहल ने डीकॉक को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। डीकॉक 23 गेंदों चार चौकों की मदद से 24 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित को मैक्सवेल ने आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रोहित 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

इसके तुरंत बाद इशान किशन 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रुप में पवेलियन लौटे। फिर मैक्सवेल ने कृणाल पांड्या (5) और सिराज ने सुर्य कुमार यादव (8) को आउट किया। इसके बाद हर्षल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले दो मुकबलों से बाहर रहने के बाद इस मैच से वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या (3) को आउट किया फिर उन्होंने दूसरी ही गेंद पर कीरौन पोलार्ड (7) को बोल्ड किया तथा तीसरी गेंद पर राहुल चाहर (0) को पगवाधा आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की और मुंबई की पारी पूरी तरह लरखड़ा दी। फिर चहल ने जसप्रीत बुमराह (5) को आउट कर मुंबई को नौंवां झटका दिया। इसके बाद हर्षल ने एडम मिल्ने (0) को बोल्ड कर मुंबई की पारी समेट दी। मुंबई की पारी में ट्रेंट बोल्ट तीन गेंदों पर खाता खोले बिना नाबाद रहे। इससे पहले, आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल खाता खोले बिना आउट हो गए। पडिकल को बुमराह ने विकेटकीपर क्वींटन डीकॉक के हाथो कैच करा कर आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर श्रीकर भरत ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शानदार 43 गेंदो में 68 रन का साझेदारी की। इस साझेदारी को राहुल चहर ने भरत को आउट कर तोड़ा। भरत ने 24 गेंदों में दो चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। 

भरत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने आते ही अपना इरादा साफ कर दिया और बड़े शॉट्स लगाने लगे। कप्तान कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए मैक्सवेल ने 43 गेंदो में 51 रनों की साझेदारी की। कोहली को एडम मिलने ने आउट कर इस बढ़ते साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 42 गेंदो में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। कोहली ने आईपीएल का 42वां अर्धसतक भी लगाया। कोहली के आउट होने के बाद मैक्सवेल का साथ देने एबी डिविलियर्स मैदान पर आए दोनो खिलाड़ियों के बीच 35 रनों की साझेदारी हुइ। मैक्सवेल को बुमराह ने आउट कर इस बढ़ती साझेदारी पर रोक लगा दी। मैक्सवेल ने अर्धसतकीय पारी खेली और 37 गेंदो मे छह चौकों और तीन छक्को की मदद से 56 रन बनाए। एक समय लग रहा था की आरसीबी एक बड़ी स्कोर की ओर से बढ़ रही है पर बुमराह ने पहले मैक्सवेल और फिर डिविलियर्स (11) को आउट कर मुंबई की वापसी करा दी। इसके बाद शहबाज अहमद (1) रन बनाए जबकि डेनियल क्रिस्टियन एक और काइल जेमीसन दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि बोल्ट, मिल्ने और चाहर को एक-एक विकेट मिले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD