Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आईपीएल 2021 : चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 2 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021
Listen to this article

5 Dariya News

अबु धाबी , 26 Sep 2021

Last updated on: Sep 26, 2021, 00:00 IST

रवींद्र जडेजा (22) की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया। केकार की ओर से सुनिल नारायण ने तीन जबकि प्रसिद्द कृष्णा, लॉकी फग्र्युसन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शानदार शुरुआत रही और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। रसेल ने गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया । गायकवाड़ ने 28 गेंदो में तीन दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से धुआंधार 40 रन बनाए। इसके बाद मोइन अली ने डुप्लेसी के साथ पारी को आगे बढ़ाया पर डुप्लेसी भी 30 गेंदो में सात चौकों के सहारे सर्वाधिक 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अंबाती रायुडू (10), सुरेश रैना (11), कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (1) और सैम कुरेन (4) रन बनाकर आउट हुए। सीएसके की टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा था तभी मोइन अली भी 28 गेंदो में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए। 

सीएसके को दो ओवर में 26 रनों की दरकार थी और क्रीज पर जडेजा थे। जडेजा ने 19वें ओवर में 22 रन बनाकर खेल को बदल दिया । जडेजा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंदो में दो चौकों और दो छक्को की मदद से 22 रन बनाए। इसके बाद शार्दूल और दीपक चहर नाबाद रहे और क्रमश: तीन और एक रन बनाकर सीएके की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुभमन गिल का विकेट 10 के योग्य पर गवां दिया। गिल ने नौ रनों की पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर के साथ पारी को संभाला और दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी भी हुई। शार्दूल ने केकेआर के लिए पिछले दो मैचों से लागातार मैच जिताऊ पारी खेलने वाले अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अय्यर ने 15 गेंदो में तीन चौको के सहारे 18 रन बनाए। 

अय्यर के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने त्रिपाठी के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशीश की पर हेजलवुड ने मोर्गन को आउट कर केकेआर को करारा झटका दिया। मोर्गन ने आठ रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा और त्रिपाठी ने केकेआर की पारी को आगे बढ़ाने की कोशीश की पर जडेजा ने त्रिपाठी को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया। त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदो में चार चौकों और एक छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। इसके बाद आंद्रे रसेल (20) ने बनाए। केकेआर के लिए अंत के ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आतिशी पारी खेलते हुए 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए । राणा ने 27 गेंदो में तीन चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए जबकि सुनिल नारायण बिना खाता खोले नाबाद रहे। सीएसके की ओर से शार्दूल ठाकुर और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD