Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हमने अपनी योजनाओं पर काम नहीं किया : मिताली राज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mithali Raj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मकाय , 22 Sep 2021

Last updated on: Sep 22, 2021, 00:00 IST

भारत की वनडे कप्तान मिताली राज ने कहा कि मंगलवार को यहां पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया से टीम की नौ विकेट से हार के पीछे की वजह थी कि हमने अपने योजनाओं पर काम नहीं किया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स (नाबाद 93) और एलिसा हीली (77) और नंबर 3 की बल्लेबाज मेग लैनिंग (नाबाद 53) ने भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ खूब रन बना कर मेजबान टीम को शानदार जीत दिलाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई। भारत की महिलाओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 225/8 रन बनाए थे। मिताली ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा,हमारे पास योजनाएं थी पर हमने उस पर काम नहीं किया। कभी-कभी गेंदबाजों को लय नहीं मिलती है, और कभी-कभी उन्हें लय मिल जाती है पर हमारी योजनाएं काम नहीं कर रही है। 

हमे अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार करने की जरुरत है क्योंकि मुख्य रूप से हमारे पास स्पिनर हैं, और स्पिनर हर जगह रन लग रहे हैं, इसलिए हमें अपने योजनाओं के बारे में सोचने की जरुरत है। गेंदबाजी की योजना भले ही विफल हो गई हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी ने भी मंगलवार को कुछ खास नहीं किया। मिताली राज ने खुद 63 रन बनाने के लिए 107 गेंदें लीं। मिताली ने बताया कि दो विकेट जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाज ने धिमी बल्लेबाजी क्यों की। मिताली ने बताया कि पावरप्ले में ही दो विकेट गंवाने-खासकर शैफाली (वर्मा) और स्मृति (मंधना) जैसे बल्लेबाजों के बाद यह महत्वपूर्ण था कि मध्य क्रम में हम साझेदारी बनाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD