Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 सिस्टम द्वारा एलपीयू देश में 8वें स्थान पर

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Sep 2021

Last updated on: Sep 21, 2021, 00:00 IST

इस साल 'टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2022' सिस्टम में 99 देशों के हज़ारों विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को 'क्लिनिकल एंड हेल्थ' विषय के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान मिला है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के लिए एलपीयू को अमेरिका के टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी और भारत के एएमयू के साथ रैंकिंग सिस्टम के 601+ बैंड में शामिल किया गया है। इसी तरह, कनाडा के विंडसर विश्वविद्यालय और भारत के कलकत्ता विश्वविद्यालय के साथ लीग साझा करते हुए 601-800 बैंड के लिए एलपीयू को लाइफ साइंसेज में भी 10वां स्थान मिला है।एलपीयू ने दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में कई रैंक हासिल की हैं। विषयवार रैंकिंग भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, मनोविज्ञान और  क्लिनिकल एंड हेल्थ  विषयों सहित विभिन्न धाराओं में जारी की जाती है। कई यूनिवर्सिटियों के मुकाबले में एलपीयू ने क्लिनिकल एंड हेल्थ और लाइफ साइंसेज विषयों के लिए भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने लाइफ साइंसेज के लिए पहला स्थान हासिल किया है; जबकि, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने क्लीनिकल और स्वास्थ्य क्षेत्रों में पहली रैंकिंग हासिल की है।

इसके अलावा, आई आई टी  भुवनेश्वर, आई आई टी मंडी और मुंबई विश्वविद्यालय के साथ ओवरआल 1000-1200 बैंड में भी एलपीयू को शामिल किया जहाँ इसे भारत भर में कुल मिलाकर 37वें स्थान पर रैंक मिला है। इस महत्वपूर्ण रैंकिंग के लिए, एलपीयू को आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी मंडी और मुंबई विश्वविद्यालय के साथ 1000-1200 बैंड में शामिल किया गया है।इस रैंकिंग प्रक्रिया को दुनिया में सबसे विविध और गोल्ड स्टैण्डर्ड  विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रणाली माना जाता है। वास्तव में, भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट की निरफ (एनआईआरएफ) 2021 रैंकिंग सहित कई अग्रणी रैंकिंग एजेंसियों से पहले से ही एलपीयू ने शीर्ष रैंकिंग प्राप्त कर अब इस ताजा रैंकिंग से एलपीयू लगातार दुनिया और देश के विद्यार्थियों को लक्षित करने के लिए सबसे भरोसेमंद शैक्षणिक संस्थान साबित हो रहा है।विश्वविद्यालय के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों की सभा को संबोधित करते हुए, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया: “वास्तव में, एलपीयू में हम सभी को प्रतिष्ठित विश्व रैंकिंग प्रणाली में प्रवेश करके इस महत्वपूर्ण क्षण पर अत्यंत गर्व है। ऐसी प्रख्यात रैंकिंग में अपनी भागीदारी के पहले वर्ष के भीतर, ही एलपीयू ने न केवल देश के सैकड़ों संस्थानों को पछाड़ दिया है, बल्कि दुनिया के शीर्ष कुछ विश्वविद्यालयों के साथ स्थान हासिल करके दुनिया में अपनी काबिलियत भी साबित की है। हम इस अनुकरणीय मील के पत्थर को हासिल करके बेहद खुश हैं। अब, हम सभी को निकट भविष्य में भी इस तरह के कई अन्य अवार्ड  प्राप्त करने के लक्ष्य को जारी रखने के लिए और अधिक प्रेरित रहना  चाहिए।"

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD