Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

मंत्रीमंडल द्वारा विभिन्न गरीब-समर्थकीय प्रयासों पर विचार-विमर्श

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of  Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2021

Last updated on: Sep 20, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रीमंडल की पहली मीटिंग के दौरान विभिन्न गरीब समर्थकीय प्रयासों को निर्धारित समय में लागू करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला किया गया कि इन गरीब-समर्थकीय प्रयासों की शुरुआत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर 2 अक्तूबर, 2021 से जायेगी।मंत्रीमंडल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया जिससे मानक स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुविधा मुहैया करवाई जा सके।मंत्रीमंडल ने आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग को आदेश दिया कि आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के लिए 32,000 घरों का निर्माण तुरंत पहल के आधार पर किया जाये। यह घर योग्य लाभार्थियों को वाजिब किश्तों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।मंत्रीमंडल ने यह भी विचार किया कि ठेकेदारी सिस्टम को ख़त्म करने के लिए ज़मीन मालिकों को अपनी ज़मीन में से मुफ़्त रेत निकालने की अनुमति दी जायेगी। इस प्रणाली से कोई भी ज़मीन मालिक अपनी ज़मीन में से रेत निकाल सकेगा जिससे उपभोक्ताओं को वाजिब कीमतों पर रेत मुहैया होने को यकीनी बनाया जा सकेगा।मंत्रीमंडल ने अनुसूचित जातियों /गरीबी रेखा से नीचे के घरेलू खपतकारों के लिए मुफ़्त बिजली के यूनिट 200 यूनिटों से बढ़ा कर 300 यूनिट करने पर भी विचार किया। मंत्रीमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) को अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने के लिए कहा जिससे गरीब और ज़रूरतमंदों को राहत दी जा सके।

मंत्रीमंडल द्वारा ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों के अधीन चल रहे ट्यूबवैलों के बकाया बिजली बिलों को माफ करने पर विचार-विमर्श किया गया और ग्रामीण इलाकों में पानी की मुफ़्त सप्लाई भी की जायेगी।मंत्रीमंडल ने शहरी क्षेत्रों के खपतकारों को घरेलू पानी और सिवरेज दरों से राहत देने के लिए विचार किया। यह फ़ैसला किया गया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा।मंत्रीमंडल ने पाँच मरले के प्लॉट अलॉट करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया और इन मामलों का फ़ैसला करने के अधिकार पंचायत समितियों को दिए। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से एक विशेष मुहिम चलाई जायेगी जिससे योग्य लाभार्थीयों की पहचान करके दो महीनों के अंदर प्लॉटों की अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जा सके। इसी तरह मंत्रीमंडल ने विभाग को जहाँ कहीं भी छप्पड़, श्मशानघाट और कब्रिस्तान के लिए ज़मीन खरीदने की ज़रूरत है, वहां इस उद्देश्य के लिए नीति लाई जाये। इस सम्बन्धी ज़मीन के भाव तय करने के अधिकार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के स्तर पर दिए जाएंगे।यह भी फ़ैसला किया गया कि पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम (पी.एस.सी.एफ.सी.) की तरफ से काबिज़कारों को वाजिब कीमतों पर ज़मीन अलॉट करने के लिए नीति तैयार की जायेगी।शिक्षा की महत्ता को दर्शाते हुए मंत्रीमंडल ने फ़ैसला किया कि शिक्षा के अधिकार ऐक्ट को सही ढंग के साथ लागू करने सम्बन्धी और योग्य शैक्षिक संस्थाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए व्यापक नीति तैयार की जायेगी जिसको आगली मीटिंग में पेश किया जायेगा।होशियारपुर ज़िले में श्री खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी स्मारक की प्रशासनिक समिति की माँग स्वीकृत करते हुए मंत्रीमंडल ने कंपलेक्स के अंदर तुरंत नया ट्यूबवैल लगाने की मंजूरी दे दी है।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD