Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

हम बल्ले और गेंद से अच्छा नहीं कर सके : कीरोन पोलार्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, kieron Pollard
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 20 Sep 2021

Last updated on: Sep 20, 2021, 00:00 IST

मुंबई इंडियंस के स्टेंड इन कप्तान कीरोन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि टीम इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। मुंबई को चेन्नई के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पोलार्ड ने कहा, "उन्होंने 150 से ज्यादा का स्कोर किया लेकिन हम लोग एक बल्लेबाजी टीम होने के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। तीन विकेट गंवाना हमारे लिए खतरनाक साबित हुआ। हालात को देखते हुए सौरभ तिवारी ने अच्छी बल्लेबाजी की। मैच को गंवाना निराशाजनक रहा।" उन्होंने कहा, "रुतुराज गायकवाड़ ने अच्छी बल्लेबाजी की। टी20 प्रारूप में अगर एक भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह आपको चोट पहुंचा सकता है। 

हमने गेंदबाजी से अंत अच्छा नहीं किया। 20 रनों से हारने का मतलब है कि आपने अतिरिक्त रन लुटाए। पिच अच्छी थी और हमारे तेज गेंदबाजों ने शुरूआती विकेट निकाले लेकिन हमें इस लय को बरकरार रखना चाहिए था।" इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुश हैं कि उनकी टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। उन्होंने गायकवाड़ की उनकी शानदार पारी के लिए सराहना की जिससे टीम संतोषजनक स्कोर तक पहुंच सकी। धोनी ने कहा, "30 रन पर चार विकेट विकेट गंवाने के बाद आप सम्मानजनक स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि गायकवाड़ और ड्वेन ब्रावो ने उम्मीद से ज्यादा दिया। हमने 140 रन सोचे थे लेकिन 160 के करीब पहुंचना शानदार रहा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , kieron Pollard

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD