Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

हाल में मिली निराशा हमारी टी20 विश्व कप की उम्मीदों पर असर नहीं डालेगी : ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, Australian cricketer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 18 Sep 2021

Last updated on: Sep 18, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि हाल ही में टीम को मिली निराशा से उनकी टी20 विश्व कप की उम्मीदों पर असर नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के लिए यह साल काफी कठिन रहा है। उसे वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इन दोनों सीरीज में उसके कई खिलाड़ी चोटिल होने तथा बायो बबल की परेशानी के कारण शामिल नहीं हुए थे। इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में सात अनुभवी खिलाड़ियों के शामिल रहने से उनकी टीम मजबूत है। अगर टीम को टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करना है तो इन खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका अदा करनी होगी। 

मैक्सवेल ने कहा, टीम में मैच विनर्स हैं और इनका दिन होने पर ये विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। किसी भी दिन हमारा कोई भी खिलाड़ी हमें मैच जीता सकता है और जब भी ऐसा होगा किसी के लिए भी हमें रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, इस साल टी20 विश्व कप जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है तेजी से शुरूआत करना। टीम को टूर्नामेंट के शुरू में अच्छी शुरूआत करनी होगी और कुछ बल्लेबाजों को बेहतर फॉर्म में होना होगा। गेंदबाजों को शुरूआती विकेट निकालने होंगे और यही टूर्नामेंट में हमारे लिए जीत की चाभी होगी। ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

 

Tags: Glenn Maxwell , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , Australian cricketer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD