Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रवि शास्त्री ने दिए संकेत, टी20 विश्व कप के बाद छोड़ सकते हैं पद

Ravi Shastri, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, T20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Sep 2021

Last updated on: Sep 18, 2021, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिए हैं कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आईसीसी टी 20 विश्व कप टीम इंडिया के साथ मुख्य कोच के रूप में उनका आखिरी मैच होगा, इस पर शास्त्री ने द गार्जियन से कहा, "मुझे ऐसा इसलिए विश्वास है क्योंकि मैंने वह सब हासिल कर लिया है जो मैं चाहता था।" उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में पांच साल नंबर-1 रहना, ऑस्ट्रेलिया में दो बार और इंग्लैंड में एक बार जीत हासिल करना। मैंने माइकल आर्थरटन से बात की और कहा कि मेरे लिए कोरोना काल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उनके घर में हराना काफी बड़ा है। हम इंग्लैंड में 2-1 से आगे रहे और जिस तरह लॉर्ड्स और द ओवल में खेला वो खास रहा।" शास्त्री ने कहा, "हमने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में दुनिया के हर देश को उनके ही घर में मात दी है। अगर हम टी20 विश्व कप जीत जाते हैं तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात होगी। 

मैं एक बात पर विश्वास करता हूं कि कभी भी अपने स्वागत के आगे अधिक न रुकें। मैं कहूंगा कि मैंने बहुत कुछ हासिल किया है। कोविड साल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से उनके घर में आगे रहना, यह क्रिकेट में मेरे चार दशकों का सबसे संतोषजनक क्षण है।" लंदन में किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ दिन बाद शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उनके साथ चार सहायक स्टाफ आईसोलेशन में गए। फिर सहायक फिजियो योगेश परमार भी कोरोना की चपेट में आए और भारत तथा इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया। शास्त्री ने कहा, "मेरे 10 दिनों में मुझे गले में खराश के अलावा एक भी लक्षण नहीं था। मेरा कभी तापमान ज्यादा नहीं रहा और मेरा ऑक्सीजन स्तर हर समय 99 फीसदी था। मैंने अपने आइसोलेशन के 10 दिनों तक कोई दवा नहीं ली, एक भी पैरासिटामोल नहीं ली। मैं लोगों से कहता हूं कि 'एक बार जब आप डबल जैबड हो जाते हैं, तो यह 10 दिनों का फ्लू होता है।"

 

Tags: Ravi Shastri , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , T20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD