Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वर्कलोड की समस्या अब भी बरकरार, क्या विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ेंगे?

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, T20, Royal Challengers Bangalore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2021

Last updated on: Sep 17, 2021, 00:00 IST

विराट कोहली के भारतीय टीम की टी20 प्रारुप की कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद अब इस बारे में चर्चा की जा रही है कि क्या कोहली को रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी भी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि आईपीएल में भी वर्कलोड किसी अंतरराष्ट्रीय इवेंट से कम नहीं होता है। यह समझा जा रहा है कि इस साल अगर आरसीबी की टीम आईपीएल का खिताब जीतने में नाकाम रहती है तो हो सकता है कि कोहली आरसीबी की भी कप्तानी भी छोड़ देंगे। बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने आईएएनएस के कहा, "कोहली की ओर से यह कैसी घोषणा थी? क्या आपको लगता है कि वर्कलोड की समस्या का हल हो गया है।" अधिकारी ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा था कि कोरोना महामारी के बाद दिसंबर 2020 के बाद से भारतीय टीम ने महज आठ टी20 मुकाबले खेलें हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल के मैच ज्यादा खेले होंगे। आईपीएल में कप्तानी करना आसान बात नहीं है। यह टूर्नामेंट दिनो दिन और मुश्किल होता जा रहा है और फ्रेंचाइजियों की उपेक्षा और बढ़ती जा रही है। "

उन्होंने कहा, तो क्या कोहली आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ेंगे? वर्कलोड की समस्या अभी भी खत्म नहीं हुई है। बल्लेबाजी में अपार सफलता हसिल करने के बाद भी कोहली सफेद गेंद के खेल में खासतौर पर टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सफलता हासिल करने में नाकाम रहे हैं। कोहली का आरसीबी में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है? कोहली का बतौर कप्तान आरसीबी के लिए बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। वह 2013 से कप्तानी कर रहे हैं पर अभी तक एक बार भी टीम को खिताब जीताने में सफल नहीं हुए हैं। 2016 के बाद आरसीबी की टीम ने पिछले साल प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था। 2017 और 2019 में वह अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे जबकि2018 में टीम छठे स्थान पर रही थी। कोहली के लिए 2016 का सीजन शानदार रहा था, उन्होंने उस दौरान 973 रन बनाए थे। उसके बाद सिर्फ 2018 में ही कोहली 500 रन के पार पहुंच सके थे। आईपीएल 2021 के सीजन में सात मैच में उनका 33 का औसत रहा है जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। कोहली को सबसे ज्यादा आलोचनाओं का सामना भारत के आईसीसी इवेंट में उनके फैसले लेने पर करना पड़ा है।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , T20 , Royal Challengers Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD