Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

पंजाब की जेलों में कैदी जेल के अंदर लगे पी.सी.ओ से मुख्यालय पर विशेष नंबर पर कर सकेंगे शिकायत - ए.डी.जी.पी जेलें पी. के. सिन्हा

विश्व सूसाईड प्रीवेन्शन दिवस के मौके पर रूपनगर जेल में करवाया गया समागम

Police, P.K. Sinha, ADGP Jails, Rupnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 10 Sep 2021

पंजाब सरकार ने एक अहम फ़ैसला लेते हुये राज्य की जेलों के अंदर मुख्यालय का एक विशेष फ़ोन नंबर मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है, जिस नंबर पर कैदी /हवालाती फ़ोन करके जेल के अंदर होती किसी भी अनियमिता की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। आज यहाँ विश्व सूसाईड प्रीवेन्शन दिवस के मौके पर पहुँचे ए.डी.जी.पी जेलें पी.के. सिन्हा ने यह जानकारी साझा की। श्री सिन्हा ने बताया कि यह प्रयास सरकार द्वारा जेलों के अंदर रिश्वतख़ोरी, नशा और अन्य नाजायज गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कैदी /हवालाती इस नंबर पर जेल में लगे पी.सी.ओ से मुफ़्त काल करके जेलों में चल रही किसी भी नाजायज गतिविधि की शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतों की पूरी जांच की जायेगी और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो बनती कार्यवाही भी दोषियों के खि़लाफ़ की जायेगी।इससे पहले ए.डी.जी.पी जेलें पी.के. सिन्हा ने रूपनगर जेल की विभिन्न बैरकों का दौरा किया विशेषतः महिला बैरकों में उन्होंने ने महिलाओं की तरफ से कपड़ों पर की गई कढ़ाई, दीवार पेंटिंग और रसोई के कामकाज की काफ़ी सराहना की। इसके बाद उन्होंने जेल के अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में कैदियों को विश्व सूसाईड प्रीवेन्शन दिवस के मौके पर संबोधन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पंजाब सरकार जेलों में कैदियों में आत्म-हत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए एक मास्टर योजना लागू करने जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत जेल कैदियों को विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रखा जायेगा, जिसके अंतर्गत पब्लिक स्पीकिंग, पेंटिंग, हुनर विकास आदि प्रोग्राम शुरू किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्म-हत्या का मुख कारण निराशा है और निराशा को दूर करने के लिए ही कैदियों /हवलातियों को सकरात्मक गतिविधियों में शामिल करके उनके मन को अच्छाई की ओर लगाया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जेल विभाग की तरफ से जेलों के साथ ही पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं, जहाँ बढ़िया छवि वाले कैदियों को काम पर लगाया जायेगा।इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ कुरैकलशनल एडमनिस्टरेशन चण्डीगढ़ की डिप्टी डायरैक्टर डा. उपनीत लाली ने भी अपने विचार सांझा करते हुये बताया कि कैदी में आत्म-हत्या के कई कारण पाये जाते हैं। जिनमें मुख्य तौर पर उन्होंने बताया कि किसी को भी व्यक्ति के लिए किसी भी अपराध में हिरासत का समय और जेल में पहले कुछ घंटे और कुछ दिन काफ़ी अहम होते हैं। इस समय काफ़ी निगरानी की ज़रूरत होती है। इसके साथ ही उन्होंने जेलों में मनोवैज्ञानिकों को तैनात करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।इस मौके पर डी.आई.जी जेलें सुरिन्दर सिंह सैनी, जेल सुपरटैंडैंट रूपनगर के. एस. सिद्धू, डिप्टी जेल सुपरटैंडैंट कुलविन्दर सिंह और जेलों के अंदर कैदियों को सकारात्मक गतिविधियों के साथ जोड़ने के लिए काम कर रही एन.जी.ओ से जुड़ी मैडम मोनिका भी मौजूद थे।

 

Tags: Police , P.K. Sinha , ADGP Jails , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD