Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूएस ओपन : फर्नाडेज ने सबालेंका को हराकर यूएस ओपन के फाइनल में बनाई जगह

Sports News,Leylah Fernandez,Aryna Sabalenka,Sports News,Tennis Player,Tennis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 10 Sep 2021

Last updated on: Sep 10, 2021, 00:00 IST

कनाडा की 19 वर्षीय लेलाह फर्नाडेज ने दूसरी सीड बेलारूस की एरिना सबालेंका को हराकर यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर मौजूद फर्नाडेज ने दो घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में सबालेंका को 7-6(3), 4-6, 6-4 से हराया। फर्नाडेज पिछले तीन सालों में कनाडा की दूसरी युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। उनसे पहले 2019 की चैंपियन बियांका आंद्रेस्कू थीं जिन्होंने 19 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था। फर्नाडेज ने तीसरे राउंड में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका, चौथे राउंड में 16वीं सीड जर्मनी की एंगेलिके केरबेर और क्वार्टर फाइनल में विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना को हराया था। सबालेंका को हराने के साथ ही फर्नाडेज ग्रैंड स्लैम इवेंट में शीर्ष-5 की तीन खिलाड़ियों से आगे निकलने वाली युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले सेरेना विलियम्स ने 1999 यूएस ओपन में इस उपलब्धि को हासिल किया था।

 

Tags: Sports News , Leylah Fernandez , Aryna Sabalenka , Sports News , Tennis Player , Tennis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD