Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'केबीसी 13' की हॉट सीट पर बिग बी से भिड़ीं दीपिका पादुकोण

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B, Deepika Padukone, Kaun Banega Crorepati 13
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Sep 2021

Last updated on: Sep 10, 2021, 00:00 IST

कौन बनेगा करोड़पति 13 के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर होंगी। एपिसोड की शुरूआत से पहले, दीपिका बिग बी और फराह, को गणपति की मूर्तियां उपहार में देंगी। आगे बढ़ते हुए बिग बी अपने मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। वे कई व्यक्तिगत क्षणों को साझा करते हैं। वहीं बिग बी फराह द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका के यादगार डायलॉग 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' ²श्य को दोहराते नजर आएंगे। मेजबान के साथ बातचीत में, बिग बी ने खुलासा किया कि दीपिका खाने की बहुत शौकीन है। उन्होंने कहा कि अन्य लोग दिन में तीन बार खाते हैं, और वह हर तीन मिनट में खाती है। दीपिका ने मजाक में उल्लेख किया कि यह बिग बी की वजह से है, जो मेरे लंच का डब्बा खाली कर देते थे, इसलिए उन्हें हर तीन मिनट में खाना पड़ता था।

दीपिका शो में एक और दिलचस्प खुलासा करती नजर आएंगी कि उनके पति और लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह ने वादा करने के बाजूद उनके लिए नाश्ता नहीं बनाया हैं। यह सुनकर बिग बी इस मामले को सुलझाने के लिए रणवीर को फोन करते नजर आएंगे। अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने याद किया कि कैसे उन्हें 'ओम शांति ओम' में कास्ट करने के लिए और मेरे काम को दिखाने के लिए फराह शाहरुख खान के पास ऑस्ट्रेलिया गईं थी, जो उस समय वहां 'चक दे इंडिया' की शूटिंग कर रहे थे। फराह ने मुश्किल से उन्हें फोटो दिखाई थी और शाहरुख ने कहा था, डन। 'इंडियन आइडल सीजन 12' के टॉप 6 फाइनलिस्ट - पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल टौरो और शनमुख प्रिया भी इस स्टार-स्टडेड स्पेशल एपिसोड में परफॉर्म करेंगे। एपिसोड 10 सितंबर को रात 9:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B , Deepika Padukone , Kaun Banega Crorepati 13

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD