Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत माला रोड परियोजना के तहत पंजाब के किसानों के साथ 10 से 20 हज़ार करोड़ का हुआ धोखा: दिनेश चड्ढा

कांग्रेस और बादल सरकार के कलेक्टर रेट कम करने से किसानों को हुआ भारी नुकसान

AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dinesh Chadha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2021

Last updated on: Sep 09, 2021, 00:00 IST

भारत माला परियोजना के तहत पंजाब में बनने वाली विभिन्न सड़कों के लिए एक्वायर की जा रही जमीनों का कम मुआवजा दिए जाने के कारण पंजाब के किसानों के साथ 10 से 20 करोड़ों रुपये की ठगी हुई है।आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने आज यहां इसका खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में भूमि मुआवजा अधिनियम के लागू होने के बाद अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार ने पंजाब में जमीन पर कलेक्टर रेट लगातार कम किया है और सही बाजार मूल्य तय नहीं किया, जिसके चलते प्रदेश का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है।गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिनेश चड्ढा ने कहा कि भारत माला परियोजना 2015 में बनी  थी और तत्कालीन शिअद-भाजपा सरकार को इसके तहत भूमि अधिग्रहण के बारे में पता था, लेकिन फिर भी किसानों के हितों के खिलाफ जाकर शिअद-भाजपा सरकार ने 2015 में जमीन की  कलेक्टर दरों में 15 फीसदी कटौती कर दी थी और फिर 2017 में कैप्टन सरकार ने इसे  घटाकर 10 फीसदी  कर दिया।चड्ढा ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार ने किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए न तो केंद्र सरकार के साथ कोई ठोस नीति बनाई और न ही जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य तय करने के लिए कोई योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए पंजाब से 25,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है और घटाए गए कलेक्टर रेट तथा अनुचित मार्किट मूल्य तय करके जमीन के मुआवजे में प्रति एकड़ 40 लाख तक का अंतर आ गया है, क्योंकि मार्किट मूल्य से करीब 4 गुणा अधिक मुआवजा किसानों को मिलता है।लेकिन पंजाब में विभिन्न जगहों पर जमीन के कलेक्टर रेट में 5 लाख, 10 लाख रुपये व इस से अधिक दाम के मुताबिक प्रति एकड़ में कटौती हुई है। जिस कारण किसानों को पूरी 25,000 एकड़ जमीन के लिए 10,000 से 20,000 करोड़ रुपये से भी कम मुआवजा मिला है।इस मौके पर रोड किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों तथा कोऑर्डिनेटर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से पूर्व न तो किसानों से कोई सुझाव मांगा गया और न ही जन सुनवाई के दौरान उठाई गई मांगों पर विचार किया गया।उन्होंने कहा कि और तो और 1 लाख किसान परिवारों को प्रभावित करने वाले इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सर्विस रोड तथा गांव के कटों जैसे अहम मामलों पर भी विचार नहीं किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक हुई तो मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कराने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। चड्ढा ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार को किसानों की मांग के मुताबिक जमीन का मुआवजा देना चाहिए और किसानों की शिकायतों को दूर करना चाहिए।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dinesh Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD