Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

राणा सोढी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का 50 लाख रुपए से सम्मान

मुख्यमंत्री द्वारा पदक विजेता और अन्य खिलाड़ियों को पिछले महीने 28.36 करोड़ रुपए से किया गया था सम्मानित

Rana Gurmeet Singh Sodhi, Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Neeraj Chopra, Gurlal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Sep 2021

Last updated on: Sep 08, 2021, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और जकार्ता पैरा-एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह को आज यहां नकद पुरुस्कारों से सम्मानित किया।पंजाब भवन में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान राणा सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किये गए ऐलान के मुताबिक ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा और 2018 में जकार्ता में हुये पैरा-एशियाई खेलों में साईक्लिंग में कांस्य पदक जीतने वाले गुरलाल सिंह को 50 लाख रुपए के चैक भेंट किया।समागम के दौरान अपने संबोधन के दौरान खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हालाँकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों समेत ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाड़ियों को कुल 28.36 करोड़ रुपए की राशि से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है परन्तु तब नीरज चोपड़ा ज़रूरी व्यस्तताओं के कारण पहुँच नहीं सके थे, जिनको आज नकद पुरुस्कार से सम्मानत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नकद राशि प्राप्त करने से वंचित रहे पैरा खिलाड़ी गुरलाल सिंह को भी राशि का चैक सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के खिलाड़ी 2024 के पैरिस ओलंपिक में इससे भी अधिक पदक देश की झोली में डालेंगे।खेल मंत्री ने ऐलान किया कि अगले दिनों के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष समागम करवा के इनाम वितरित किये जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की नई खेल नीति रंग ला रही है और पंजाब फिर से खेलों में अपने शीर्ष स्थान की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।बता दें कि पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक खेल में शानदार कारगुज़ारी दिखाने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नगद इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। इस समागम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता 10 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह को 2.51 -2.51 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाड़ियों गुरजीत कौर और रीना खोखर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रिर्ज़व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और एक फाइनलिस्ट एथलीट कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपए और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह अन्य खिलाड़ियों एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह, निशानेबाज़ अंगदवीर सिंह बाजवा और अंजुम मौदगिल, मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर और पैरा बैडमिंटन महिला खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल श्री राज कमल चौधरी, डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डा. जगबीर सिंह चीमा, रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री करण गिलहोत्रा, हॉकी ओलंपियन अजीत सिंह, तेनज़िंग नौर्गे ऐवार्डी कर्नल सरफ़राज सिंह और संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह समेत समूह पंजाबी ओलंपिक खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Neeraj Chopra , Gurlal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD