Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

नीतू सिंह कपूर ने किया खुलासा, आखिरकार 20 साल की उम्र में बॉलीवुड से क्यों लिया था संन्यास

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Neetu Singh Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2021

Last updated on: Sep 03, 2021, 00:00 IST

अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' पर खुलासा किया है कि उन्होंने कम उम्र में बॉलीवुड से संन्यास क्यों लिया था। नीतू सिंह कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में विशेष अतिथि होगी। जहां वे अपने जीवन के असाधारण क्षणों का खुलासा करेंगे। एक स्पष्ट बातचीत में, जब होस्ट कपिल ने नीतू से 70 से 80 के दशक के बीच की गई अधिकतम फिल्मों के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मैंने 1973 से 1980 के बीच, अधिकतम फिल्में कीं। मैंने 5 साल की उम्र में काम करने की शुरूआत की थी और 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। जब कपिल ने नीतू से पूछा कि क्या वह पहले फिल्में करना चाहती हैं या शादी करना चाहती हैं, जिस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि मेरे पास प्रसिद्धि के अलवा कुछ भी नहीं था, क्योंकि मैं एक सुपरस्टार थी। 

जब मैं अपनी बालकनी से बाहर निकलती थी, तो लगभग 300-400 लोग खड़े होते थे। लेकिन फिर ऋषि कपूर मेरे जीवन में आए जो मेरा समय चाहते थे, और जिसके कारण फिल्मों और ऋषि दोनों को संभालना थोड़ा नामुंकिन सा था, इसलिए मैंने फिल्मों को छोड़ दिया । उन्होंने आगे कहा कि मैं भी आराम करना चाहती थी क्योंकि मैंने 15 साल काम किया था जिसमें मैं अध्ययन, शूटिंग और बहुत कुछ शामिल था। इसलिए, इन 15 वर्षों के संघर्ष में मैं बहुत व्यस्त रही। मैंने 20 साल की उम्र में शादी की और एक साल बाद रिद्धिमा का जन्म हो गया। 'द कपिल शर्मा शो' हर शनिवार और रविवार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Neetu Singh Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD