Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पैरालंपिक (ऊंची कूद) : निषाद कुमार ने जीता रजत पदक

Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Tokyo 2020 Paralympic Games, Nishad Kumar, Tokyo Paralympic Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 29 Aug 2021

Last updated on: Aug 29, 2021, 00:00 IST

भारत के पैरा ऊंची कूद एथलीट निषाद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.6 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था। हिमाचल प्रदेश के ऊना से आने वाले 21 वर्षीय निषाद ने 1.89 मीटर के साथ शुरुआत की थी। उन्होंने दूसरे प्रयास में 1.94 मीटर और तीसरे प्रयास में 1.98 मीटर का जम्प किया। निषाद का सर्वश्रेष्ठ 2.06 मीटर रहा जो उन्होंने पांचवें प्रयास में किया। निषाद ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग की थी और वह अपने पहले पैरालम्पिक खेलों में भाग ले रहे हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन के छात्र निषाद ने 2009 से पैरा एथलेटिक्स में भाग लेना शुरू किया और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। निषाद के अलावा इस इवेंट के टी 46 वर्ग का स्वर्ण पदक अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने जीता जिन्होंने 2.15 मीटर के जम्प के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल इस इवेंट में 1.94 मीटर के जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे। निषाद ने इससे पहले इस साल दुबई में हुए फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में ऊंची कूद टी 47 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Tokyo 2020 Paralympic Games , Nishad Kumar , Tokyo Paralympic Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD