Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चंडीगढ़ कांग्रेस को फिर झटका,सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उठाई झाड़ू

विधायक जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह पंडोरी, चंडीगढ़ के प्रधान प्रेम गर्ग तथा बरसट ने किया स्वागत

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2021

Last updated on: Aug 18, 2021, 00:00 IST

हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा तथा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आप के इंचार्ज चंद्रमुखी शर्मा ने कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी तथा सैंकड़ों वर्करों को आप में शामिल करवाकर राजधानी में कांग्रेस का सफाया कर दिया है। नगर निगम चुनाव से पहले इसे चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन कांग्रेसी नेताओं तथा वर्करों का आप चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, आप चंडीगढ़ के प्रधान प्रेम गर्ग, पंजाब के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी तथा जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट ने बुधवार को पार्टी दफ्तर में  स्वागत किया।इस मौके पर जरनैल सिंह ने कांग्रेस के  नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस जीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि आप के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों तथा समाज सुधार के कामों  को देखते हुए देशभर में लोग आप से जुड़ रहे हैं।आप चंडीगढ़ के नेता और पूर्व महापौर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आगामी चंडीगढ़ नगर निगर चुनावों में कांग्रेस और भाजपा का सफाया हो जाएगा और चंडीगढ़ को कांग्रेस और भाजपा मुक्त कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ कांग्रेस भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की कद्र नहीं है, यह सिर्फ एक पारिवारिक निजी कंपनी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी से  चंडीगढ़ के नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदीप छाबड़ा ने आगे कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सदगी तथा नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। केजरीवाल का सादा जीवन देश के नेताओं के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राजनीति में बदलाव लेकर आए हैं तथा चंडीगढ़वासी इस राजनीतिक बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं।पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस की अलग अलग विंगों के प्रधान तथा सीनियर नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिनमें कांग्रेस महासचिव संदीप भारद्वाज, सचिव मुशक अली और प्रवीण दुग्गल विशू, संयुक्त सचिव कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष राकेश सोनी, एससी विंग के उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह सिद्धू, डीसीसी महासचिव जगदीप महाजन, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, आरटीआई सेल के अध्यक्ष गगनदीप सिंह अहलूवालिया, डीसीसी उपाध्यक्ष बेअंत सिंह व सुरिंदर सिंह, पूर्व सचिव हरविंदर गोल्डी, प्रखंड अध्यक्ष हरजिंदर बावा व मोहिंदर राजभर, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह, महासचिव राम कृष्ण, बृज मोहन मीणा, सुखबीर सिंह सुखी, विशाल कुमार शेरी, सोनू कुमार, संजय अरोड़ा, मिस कनिका खत्री, जसबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, रोहित कुमार, मिस सारिका कनौजिया, वीरेंद्र पाल सिंह, मोहिंदर, कृष्ण लाल, दविंदर कुमार, राकेश गिल और संजीव अरोड़ा।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Pradeep Chhabra , Prem Garg , Kulwant Singh Pandori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD