Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

"एक विधायक एक पेंशन" की मांग को लेकर स्पीकर को मिले आप नेता

हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में आप विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों को एक से अधिक पेंशन का किया विरोध

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab. Kultar Singh Sandhwan, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, Rana K.P. Singh, Rana Kanwarpal Singh, Principal Budh Ram, Meet Hayer, Manjit Singh Bilaspur, Kulwant Pandori, Jai Singh Rodi, Amarjit Singh Sandoa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2021

Last updated on: Aug 17, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायकों ने विधायकों व पूर्व विधायकों को एक से अधिक मासिक पेंशन देने के विरोध में 'एक विधायक-एक पेंशन की मांग की है। आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में मंगलवार को विधानसभा स्पीकर राणा के पी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक कुलतार सिंह संधवां,प्रो बुद्ध राम,मीत हेयर,मंजीत सिंह बिलासपुरी, कुलवंत पंडोरी,जय सिंह रोढ़ी तथा अमरजीत संदोआ मौजूद थे।पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया को दी जानकारी में आप विधायकों ने एक से अधिक बार विधायक बनने वाले विधायकों/पूर्व विधायकों को एक से अधिक मासिक पेंशन का विरोध करते हुए कहा कि वेतन वृद्धि आदि के नाम पर इस तरह का वित्तीय लाभ नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है। इसलिए एक विधायक को एक सरकारी कर्मचारी के समान पेंशन दी जानी चाहिए, चाहे वह कितनी भी बार विधायक रहा हो।

इस मौके पर नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के खजाने पर करदाताओं का पूरा अधिकार है। इसलिए किसी भी व्यक्ति विशेष को  करदाताओं द्वारा देश और पंजाब के कल्याण  के लिए भुगतान किए गए कर का दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2004 में सुधारों के नाम पर पंजाब सरकार के कर्मचारियों की पेंशन रोक दी थी, जिसका पूरे कर्मचारी/पेंशनभोगी वर्ग ने कड़ा विरोध किया था जो आज भी जारी है।चीमा ने सवाल किया कि कर्मचारियों की पेंशन बंद करने जैसे फैसले लेते समय, विधायकों को वेतन वृद्धि के नाम पर मिलने वाली कई मासिक पेंशन की याद क्यों नहीं आई?  कांग्रेस, शिअद और भाजपा के विधायकों को इस संबंध में जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक एक विधायक को एक से अधिक पेंशन देने के नियम के खिलाफ हैं।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप विधायकों ने विधानसभा स्पीकर राणा के पी सिंह  से मांग की है कि आगामी विधानसभा सत्र में सभी विधायकों की सहमति से एक से अधिक पेंशन नियम को समाप्त किया जाए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए कानून पारित किया जाए। क्योंकि आम आदमी पार्टी का मानना है कि सभी व्यक्तियों को समानता के सिद्धांत के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab. Kultar Singh Sandhwan , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , Rana K.P. Singh , Rana Kanwarpal Singh , Principal Budh Ram , Meet Hayer , Manjit Singh Bilaspur , Kulwant Pandori , Jai Singh Rodi , Amarjit Singh Sandoa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD