Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा नौकरों, किरायेदारों की ऑनलाइन जांच के लिए मोबाइल ऐप की शुरुआत

डीजीपी द्वारा पुलिस कर्मियों को नाकों पर चैकिंग में तेज़ी लाने के निर्देश

Dinkar Gupta, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Rakesh Kumar Agrawal, Commissioner of Police Ludhiana, Saanjh Kendras, Ludhiana Commissionerate Police, PPSAANJH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

आज से मकान मालिकों को नौकरों और किरायेदारों की जांच के लिए सांझ केन्द्रों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने पूरे राज्य के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित की है जिससे मकान मालिक /मालिक अपने मोबाइल को ईस्तेमाल करते हुए इस ऐप के द्वारा जांच के लिए रजिस्टर कर सकेंगे और फीस अदा कर सकेंगे। यह जानकारी आज यहाँ डीजीपी पंजाब पुलिस श्री दिनकर गुप्ता ने दी।श्री गुप्ता जो पुलिस विकास प्रोजेक्टों की एक श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को लुधियाना में थे, ने राज्य में अपराध को कंट्रोल करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों के हिस्से के तौर पर मकान मालिकों द्वारा नौकरों, किरायेदारों और कर्मचारियों की जल्द और समय पर सत्यापन करने के लिए एक मोबाइल प्लेटफार्म लांच किया।इस विशेष ऐप्लीकेशन के चलते लोगों को सांझ केंद्र या पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं होगी बल्कि वह अपने मोबाइल फोनों के प्रयोग से ही अपने घर से उनकी जांच करवा सकते हैं। डीजीपी ने लोगों को नौकरों का पुलिस सत्यापन करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नौकर कोई अपराध करके फऱार हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सत्यापन के दौरान पेश किये गए विवरण पुलिस को दोषी का पता लगाने में सहायता करेंगे।इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि ऐप को ख़ास तौर पर नौकरों द्वारा बढ़ रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजऱ विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल के नौकरों के सत्यापन के लिए इस ऐप में कई विशेष सुविधाएं शामिल हैं।कमिश्नर ने कहा कि इस ऐप के लिए मकान मालिकों को खुद के और नौकर दोनों के विवरणों समेत आवेदक के विवरण फोटो सहित और आई.डी सबूत, घरेलू सहायता के विवरण फोटो सहित, आई.डी प्रूफ़, रिहायश का सबूत और अन्य विवरण चाहे वह परिसर में रहते हैं या बाहर रहते हैं जमा करवाने होंगे। 

इसके अलावा घरेलू सहायता के पारिवारिक सदस्यों बारे जानकारी और घरेलू सहायता के कम-से-कम दो रेफरल की जानकारी भी बतानी होगी।उन्होंने बताया कि विवरण भरने के बाद आवेदक को प्रामाणिकता के लिए एक ओ.टी.पी. प्राप्त होगा और जिसके बाद आवेदक पेमेंट पेज पर पहुँच जायेगा। उन्होंने बताया कि नौकरों की पुलिस वेरीफिकेशन की इस सेवा के लिए लोगों से 200 रुपए की बहुत ही मामूली फीस ली जायेगी। इसी तरह मालिक अपने कर्मचारियों के सत्यापन के लिए भी इस ऐप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा की ‘पीपीसांझ ऐप’ को गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है।इस मौके पर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने लुधियाना कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक भी की। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने उनको शहर के क्षेत्र में अपराध के तरीकों बारे अवगत करवाया। श्री अग्रवाल ने डीजीपी को अपराध को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपायों बारे भी बताया।उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ अगले छह महीने पुलिस के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। डीजीपी ने सरहदी राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सदभावना भंग करने वाली देश विरोधी ताकतों की घिनौनी योजनाओं को रोकने के मद्देनजऱ सभी अधिकारियों को चौकस रहने के लिए भी कहा।उन्होंने पुलिस को 24 घंटे पुलिस नाके पर तैनात रहने और व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि वह रिहायशी क्षेत्र में जाकर मानवीय ख़ुफिय़ा जानकारी प्राप्त करें, स्रोतों को विकसित करें, थानों की मैपिंग करें और हिस्ट्री शीटरों, ज़ेल से बाहर अपराधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर नजऱ रखें।इस दौरान सालों से पुलिस स्टेशनों में ज़ब्त किये वाहनों का निपटारा करने के लिए डीजीपी ने रूल बुक भी जारी की जो संबंधित सी.आर.पी.सी. और पंजाब पुलिस ऐक्ट का पालन करके ऐसे वाहनों के निपटारा करने में मार्गदर्शन करेगी। डी.जी.पी. ने बताया कि रूलबुक पी.पी.एस. अधिकारी गुरदेव सिंह द्वारा तैयार की गई है।  

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Rakesh Kumar Agrawal , Commissioner of Police Ludhiana , Saanjh Kendras , Ludhiana Commissionerate Police , PPSAANJH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD