Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और फ्लिपकार्ट के मध्य समझौता हस्ताक्षरित

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, State Handicrafts and Handloom Corporation, Flipkart, Bikram Singh, Sanjiv Katwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों की आनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-कामर्स कम्पनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े 20 हजार से अधिक दस्तकारों को ई-कामर्स प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। कारीगरों को उनके उत्पादों को आनलाईन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचली हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ब्रांड हिमाचल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा। 

इसके माध्यम से हिमाचली शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद विश्वभर के लोगों को उपलब्ध हो सकेंगे। एक क्लिक के माध्यम से जहां हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प उपलब्ध होंगे वहीं स्थानीय कारीगरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री ने राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के व्यावसायिक माडल को तैयार करने और कारीगरों को ई-मार्केट मंच प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को मनाए जाने वाले सातवें हथकरघा दिवस के अवसर पर राज्य के हथकरघा संचालकों को बधाई दी।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम को सुदृढ़ करने में विशेष रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया।निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , State Handicrafts and Handloom Corporation , Flipkart , Bikram Singh , Sanjiv Katwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD