Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने की नाकामी अधिकारियों पर डाल रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह : जरनैल सिंह

चुनाव से पहले श्री गुटका साहिब हाथ में पकडक़र कैप्टन ने सौगंध खाई थी न के अधिकारियों ने- जय किशन सिंह रोड़ी

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Jai Kishan Singh Rodi, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2021

Last updated on: Aug 04, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर राज्य में नशा तस्करों को बढावा देने का आरोप लगाया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह तथा पंजाब के विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने कहा कि राज्य में बेलगाम हुए ड्रग माफिया ने जिस तरह से अपने पैर पसारे हैं उसने सरकार की कारगुजारी पर सवालिया निशान ही नहीं खड़े किए बल्कि पंजाब से नशा खत्म करने के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए तीन साल पहले बनाई स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की रिपोर्ट को दबाने के भी आरोप लगाते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि खुद उनके अधिकारी ही एसटीएफ पर काम न करने के आरोप लगा रहे हैं।इससे साफ होता है कि कैप्टन सरकार खुद ड्रग माफिया को राज्य में पनाह देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अदालत में रिपोर्ट होने का हवाला देकर दोषियों पर कार्रवाई करने से पल्ला झाडऩे की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि नशा तस्करी में शामिल बड़े नामों का खुलासा हो। उन्होंने आगे कहा कि आखिर क्या वजह है कैप्टन राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खामोश हैं।जरनैल सिंह ने कहा कि पिछले तीन सालों से अदालत में दोषियों के नामों से संबंधित रिपोर्ट होने का हवाला दे रही कैप्टन सरकार की पोल खुद उनके अधिकारी ही खोल रहे हैं। बुधवार को  एक  अखबार में छपी खबर में अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम)  अनुराग अग्रवाल ने दावा किया है कि एसटीएफ पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। कोर्ट में रिपोर्ट होने चलते कार्रवाई न करने की बात बेबुनियाद है।आप नेताओं ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि सरकार रिपोर्ट में शामिल नामों का खुलासा करने से क्यों घबरा रही है। क्या राज्य सरकार सूबे में तस्करों को संरक्षण दे रही है। क्या सरकार के नुमाइंदे इस पूरे खेल में शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि रिपोर्ट में शामिल नामों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Jai Kishan Singh Rodi , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD