Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब से साल 2030 तक हेपेटाईटस सी को ख़त्म कर दिया जायेगा: बलबीर सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jul 2021

Last updated on: Jul 28, 2021, 00:00 IST

राज्य में से साल 2030 तक हैपेटाईटस-सी को ख़त्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने अगस्त 2021 से हैपेटाईटस का इलाज 41 सब डिवीजऩल अस्पताल और 6 ई.एस.आई अस्पतालों के द्वारा शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आगे बताया कि 23 जिलों में कुल 114 उपचार केंद्र होंगे जिससे मरीज़ अपने घरों के नज़दीक ही हैपेटाईटस सी के इलाज सम्बन्धी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।विश्व हैपेटाईटस दिवस के अवसर पर यह जानकारी देते हुए स. सिद्धू ने कहा कि महामारी दौरान भी पंजाब सरकार ने जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक हैपेटाईटस सी वायरस के लगभग 18,000 मरीज़ों का इलाज किया। हालाँकि, इस प्रोग्राम का विस्तार 9 केंद्रीय जेलों के कैदियों के लिए भी किया गया जिससे इन सभी उच्च जोखिम वाले मामलों को हैपेटाईटस सी के इलाज के लिए कहीं और जाना न पड़े।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने सभी गर्भवती महिलाओं की हैपेटाईटस बी और सी के लिए मुफ़्त जांच करवाने के लिए योजना भी बनायी है। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए पंजाब सरकार की तरफ से रैपिड टैस्ट किटों की खरीद की जा रही है और सभी पॉजि़टिव गर्भवती महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने के लिए उनको नज़दीकी उपचार केंद्र में मुफ़्त इलाज मुहैया करवाया जायेगा जो उनके नवजात बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा यकीनी बनाएगा। स. सिद्धू ने बताया कि राज्ये में कोविड-19 महामारी दौरान टेस्टिंग और उपचार संबंधी सेवाओं को बंद नहीं किया गया और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपचार केन्द्रों की संख्या 25 से बढ़ाकर 67 कर दी गई जिससे हर मरीज़ के लिए हैपेटाईटस सी के उपचार को उपलब्ध करवाया जा सके। एचआईवी पॉजि़टिव मामलों में हैपेटाइटिस सी का उपचार 17 एआरटी केन्द्रों और आई.वी.डी.यू. (इंटरावेनस ड्रग यूजर्स) के दरमियान हैपेटाईटस सी वायरस के प्रबंधन के लिए 14 ओएसटी केन्द्रों में उपचार शुरू किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 22 जून 2021 को हैपेटाईटस बी का मुफ़्त वायरल लोड टेस्ट भी शुरू किया गया।उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों के दौरान राज्यभर में 2 लाख व्यक्तियों की हैपेटाईटस सी के लिए जांच की गई और अब तक 97,000 मरीज़ों को हैपेटाईटस सी के लिए मुफ़्त उपचार मुहैया किया गया। राज्यभर में हैपेटाईटस सी के मरीज़ों की उपचार दर 93 फ़ीसदी है।स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर हैपेटाईटस सी और बी की रोकथाम के लिए पोस्टर और हैपेटाईटस सी के प्रबंधन में पंजाब सरकार की तरफ से 5 सालों दौरान किये कामों बारे एक पुस्तिका भी जारी की।उन्होंने बताया कि राज्य से हैपेटाईटस बी और सी के गंभीर मामलों के प्रबंधन के लिए उनको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया जा रहा है और उनको हैपेटाईटस बी और सी का मुफ़्त उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। पीजीआई में हैपेटाईटस बी और सी के प्रबंधन के लिए दवाएँ स्वास्थ्य और परिवार क्ल्याण विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जाएंगी।विश्व हैपेटाईटस दिवस के अवसर पर इस प्रोग्राम में श्री आलोक शेखर पी.एस.एच.एफ.डब्ल्यू, हैपटोलॉजी पीजीआई के प्रोफ़ैसर और प्रमुख डॉ. वरिन्दर सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरेक्टर डॉ. गुरिन्दर बीर सिंह और स्टेट प्रोग्राम अफ़सर एन.वी.एच.सी.पी. डॉ. गगनदीप सिंह ग्रोवर शामिल हुए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD