Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मालवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुरमीत सिंह खुड्डियां ‘आप’ में हुए शामिल

भगवंत मान, राघव चड्ढा, मीत हेयर और प्रो. बलजिन्दर कौर ने किया स्वागत

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Bhagwant Mann, Harchand Singh Barsat, Prof Baljinder Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2021

Last updated on: Jul 26, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के विधान सभा चुनाव में कवरिंग उम्मीदवार रहे और पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुड्डियां के पुत्र गुरमीत सिंह खुड्डियां अपने सैंकड़ों साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिनमें लम्बी हलके से सम्बन्धित सरपंच, पंच, समिति मैंबर भी शामिल हैं। कांग्रेसी नेता का आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के सह-इंचार्ज और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा, विधायक मीत हेयर और विधायिका प्रो. बलजिन्दर कौर ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक समागम के दौरान औपचारिक तौर पर स्वागत किया।भगवंत मान ने गुरमीत सिंह खुड्डियां और अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि पंजाब को बचाने का दर्द रखने वाली सख्शियतें अब आगे हो कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही हैं और पंजाब हितैषी लोगों का ‘आप’ में खुले मन से स्वागत है। मान ने कहा कि ‘खुड्डियां परिवार’ मालवा का नामवर परिवार है और इस परिवार का जिला मुक्तसर, फरीदकोट और बठिंडा समेत पूरे पंजाब में अच्छा प्रभाव है। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के पिता जगदेव सिंह खुड्डियां फरीदकोट से लोक सभा के मैंबर रहे हैं। 

इस मौके पंजाब मामलों के इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा कि गुरमीत सिंह खुड्डियां एक लोक नेता हैं, जिन्होंने लोगों की दिन रात सेवा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने बादलों के साथ मिलीभगत कर गुरमीत सिंह खुड्डियां को राजनीति में ऊपर ही नहीं उठने दिया। जिक्रयोग्य है कि गुरमीत सिंह खुड्डियां विधान सभा हलका लम्बी में कांग्रेस के सरगरम नेता और जिला मुक्तसर के जिला प्रधान रहे हैं। जब कि 2017 की विधान सभा चुनाव के समय गुरमीत सिंह लम्बी हलके से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के कवरिंग उम्मीदवार भी रह चुके हैं। गुरमीत सिंह खुड्डियां के आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने से कांग्रेस पार्टी को मालवा में करारा झटका लगा है।इस समय गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कार्यों ने उनको बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मालवा को नजर अन्दाज किया है और कांग्रेसी वर्करों की अनदेखा कर दिया है। कांग्रेसी नेता बादल परिवार के साथ मिलीभगत करके पंजाब के लोगों को धोखा देते हैं और सौदेबाजी करते हैं। इसी लिए वह अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। खुड्डियां ने कहा कि ‘आप’ की ओर से लगाई गई हर सेवा को वह तनदेही के साथ निभाएंगे और 2022 में ‘आप’ की सरकार बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।    

     

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Bhagwant Mann , Harchand Singh Barsat , Prof Baljinder Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD