Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानव और प्रकृति के बीच संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक : स्वामी रविदेव शास्त्री

Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 25 Jul 2021

Last updated on: Jul 25, 2021, 00:00 IST

युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज के सानिध्य में संतो ने बैरागी कैंप क्षेत्र में 108 पौधों का रोपण किया। इस दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्र भी मौजूद रहे। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में असीमित प्रगति तथा नए अविष्कारों की स्पर्धा के कारण आज का मानव प्रकृति पर पूर्णतया विजय प्राप्त करना चाहता है। इस कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है और पेड़ पौधों का कटान, जनसंख्या वृद्धि होने के कारण लगातार बढ़ रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके मानव और प्रकृति के बीच संतुलन को बनाए रखना होगा। क्योंकि पर्यावरण संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है। पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ से संबंध है। भविष्य में मानव जाति को प्राणवायु ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसको देखते हुए सभी को जागरूक रहकर अपने आसपास और घरों में भी छोटे वृक्ष लगाने चाहिए। क्योंकि मानव जीवन पूर्ण रूप से प्रकृति पर आश्रित है। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें। पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं। 

यही कारण है कि भारतीय चिंतन में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है। जितना मानव जाति का ज्ञात इतिहास है। इसलिए हमें पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना रखते हुए उसका संरक्षण करने की आवश्यकता है और दूसरों को भी उसके लिए प्रेरित करना चाहिए। महंत सुतीक्षण मुनि एवं स्वामी दिनेश दास महाराज ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और असीमित औद्योगिकरण के कारण पृथ्वी पर लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। जो कि समस्त मानव जाति के लिए खतरे का सूचक है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इससे संपूर्ण मानव जाति को सीख लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। प्रकृति हमें ईश्वर से मिला एक वरदान है। हमें अपने चारों ओर के परिवेश को हरा-भरा बनाए रखने की आवश्यकता है। विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए तभी प्रकृति और मानव का संतुलन बना रहेगा। पर्यावरण को बचाना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस दौरान डीएफओ हरिद्वार, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक पदम सिंह, डा.यतीन्द्र नागयान, डा.नीता नागयान, महंत निर्मलदास, महंत श्रवण मुनि आदि उपस्थित रहे। 

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD