Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ़िल्म "कैप्टन इंडिया" में कार्तिक आर्यन बनेंगे पायलट

हंसल मेहता करेंगे निर्देशन

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kartik Aaryan, Hansal Mehta, Captain India, Ronnie Screwvala, Harman Baweja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jul 2021

Last updated on: Jul 23, 2021, 00:00 IST

एंटरटेनमेंट के स्पेस को लगातार नया और पुनर्निर्मित करते हुए ₹आरएसवीपी और बावेजा स्टूडियोज़ 'कैप्टन इंडिया' के साथ इतिहास के सबसे सफल बचाव कार्यों में से एक को फिर से दिखाने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला व हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, यह प्रेरक एक्शन-ड्रामा कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत होगी जहाँ वह एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे जिसने अनुकरणीय बहादुरी और साहस दिखाया था।कहानी युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन से प्रेरित है। इस बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन कहते हैं, "कप्तान इंडिया समान रूप से प्रेरणादायक और रोमांचकारी है और इसके साथ मुझे हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने के लिए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है।  हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका था। ” फिल्म निर्माता हंसल मेहता कहते हैं, "'कैप्टन इंडिया' जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, एक ऐसे पल को फिर से दर्शाएगा जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है। 

मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, "कैप्टन इंडिया न केवल अब तक के सबसे बड़े मानवीय कार्यों में से एक की कहानी है, बल्कि अदम्य मानवीय भावना के बारे में भी है, जो बाधाओं के बावजूद असफलता से ऊपर उठता है।  हंसल मेहता हमारे समय के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा मानवीय कहानियों के वास्तविक सार को खूबसूरती से कैद किया है। यह निश्चित रूप से कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों के लिए होगी क्योंकि वह 'कैप्टन इंडिया' के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।" "'कैप्टन इंडिया' एक ऐसी फिल्म है जो एक प्रेरक मानवीय कहानी और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का सही संतुलन है। एक निर्माता के रूप में इसका काफी समय इंतज़ार था और मैं रोनी स्क्रूवाला, हंसल मेहता और कार्तिक आर्यन जैसे समान रूप से पैशनेट टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी।", लेखक और निर्माता, *हरमन बावेजा कहते हैं।रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, बावेजा स्टूडियोज़ के विक्की बाहरी द्वारा सह-निर्माता इस फ़िल्म में आरएसवीपी की सोनिया कंवर एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kartik Aaryan , Hansal Mehta , Captain India , Ronnie Screwvala , Harman Baweja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD