Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कांग्रेस लोक कचहरी में राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए दूर-अंदेशी व रचनात्मिक एजैंडा लेकर जाएगी: अरविन्द खन्ना

चुनावी विगुल बजने के साथ ही पंजाब में तानाशाही राज का अंत निश्चित: अरविन्द खन्ना

अरविन्द खन्ना
अरविन्द खन्ना
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 29 Dec 2011

Last updated on: Dec 29, 2011, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जनरल सचिव व पूर्व विधायक अरविन्द खन्ना ने आज कहा है कि पंजाब में मतदान कराने के ऐलान के साथ कांग्रेसी वर्करों व पंजाब वासियों में खुशी व जश्न का माहौल बन जाना व सरकारी कर्मचारियों का खुद को मुक्त महसूस करना यह बता रहा है कि अब पंजाब में अकाली-भाजपा की तानाशाही राज का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान लोगों व कांग्रेसी वर्करों पर हुए जुल्मों का हिसाब चुकता करने व अकाली-भाजपा की इस भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लोग वोटों वाले दिन की बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। श्री खन्ना ने कहा कि निर्णायक लड़ाई के लिए पहले से ही कांग्रेसी वर्कर कमर कसे हुए हैं। उन्होंने अकाली-भाजपा की फ्लाप रैलियों का हवाला देते कहा कि लोगों ने पहले ही गठबंधन सरकार से कन्नी काट ली है व अकाली-भाजपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के समय गांव स्तर पर कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा। कोई भी वर्ग ऐसा नहीं जो अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन न करता दिखाई दिया हो। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थी हितों के लिए अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किसानों की जमीनें छीनकर निजी कंपनियों के हवाले की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछली कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार के समय मौसमी फसलें लगातार उठाई जाती रही व किसी भी मंडी में किसानों को अपमानित नहीं होना पड़ा और किसानों को जरूरत के अनुसार बिजली मिलती रही। वहीं अकाली भाजपा के 5 वर्षों के राज के दौरान सभी फसलें पैदा करने वाले किसानों के हिस्से सिवाए मायूसी के कुछ हाथ नहीं लगा। किसानों को मंडियों व खरीद केन्द्रों में धक्के खाने पड़े तथा किसानों की हो रही लूट को रोकने के लिए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया तथा न ही केंद्रीय स्कीमों का लाभ राज्य सरकार किसान को दे सकी। कांग्रेस हैड क्वार्टर से जारी रिपोर्टों का हवाला देते उन्होंने कहा कि आशा के विपरित अग्रिम मतदान के ऐलान के साथ जहां अकाली-भाजपा के चेहरे मुरझा गए हैं व घबराहट फैली हुई है, वहीं कांग्रेसी वर्करों के मन में जोश व उत्साह पैदा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की कचहरी में राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए दूरअंदेशी और रचनात्मिक एजैंडा लेकर जाएगी व अकाली-भाजपा सरकार की लूट तथा भ्रष्टाचार का लेखा-जोखा भी लोगों के सामने रखेगी। उन्होंने वर्करों को अकाली-भाजपा को करारी हार देने का आह्वान देते कहा कि राजनीतिक हवा आज कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस की सरकार बननी निश्चित  है। 

 

Tags: arvind khanna , congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD