Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बालीचौकी में 2.28 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं लोगों को समर्पित की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Balichowki, Siraj constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में 2.28 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं लोगों को समर्पित की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोषाधिकारी कार्यालय भवन एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का भी लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार को कोरोना संक्रमण जैसे कठिन दौर का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस चुनौती को न केवल सफलतापूर्वक पार किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि प्रदेश में विकास कार्य अविरूद्ध न हों और लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण व संतुलित विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जो अभी तक किन्हीं कारणों से उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विगत साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल विकास व उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां एक ओर प्रदेश में अनेक नई जन कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कीं, वहीं प्रदेश में अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष बल दिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र में 25.82 करोड़ रुपये की लागत से थलोट-पंजाई सड़क स्तरोन्नत की जा रही है, जबकि बालीचौकी में 10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में ही 17.50 करोड़ रुपये व्यय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के साथ साथ 4.50 करोड़ रुपये की लागत से सेरीकल्चर भवन का निर्माण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि थलोट में ब्यास नदी पर बनने वाले पुल के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि बुराह-पंजाई वाया घाट मुहाट 11 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।जय राम ठाकुर ने बालीचौकी में तीर्थन खड्ड पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से मंडी जिले के बालीचौकी तथा कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए।इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Balichowki , Siraj constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD