Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

आम आदमी पार्टी माफी मांग पार्टी, आप बड़बोली नेता को बर्खास्त करे - जसवीर सिंह गढ़ी

20 जुलाई को संगरूर रोष मार्च निकालेंगे और भगवंत मान का बंगला घेरेंगे

Jasvir Singh Garhi, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

कांग्रेस, भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के बाद आम आदमी पार्टी की भी दलित विरोधी पिछड़े वर्ग विरोधी मानसिकता बेनकाब हो गई है।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने एक प्रेस नोट में कहा कि आम आदमी पार्टी माफी मांग पार्टी है जिसके नेता अरविंद केजरीवाल और पूरी आप पार्टी ने पंजाबियों को नशेड़ी/उड़ता पंजाब/ और चिट्टे की व्यापारी कहने के मुद्दे पर माफी भी मांगी है.  आज वीर पंजाबियों ने किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली और केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी है।अब आप की प्रदेश स्तरीय बड़बोली नेता अनमोल गगन मान ने भारत के संविधान के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग कर संविधान के अनुच्छेद 51ए में निहित देश के नागरिकों के मूल कर्तव्यों का उल्लंघन किया है।देश के संविधान के खिलाफ बोलने के लिए आप की बड़बोली प्रदेश स्तरीय नेता अनमोल गगन मान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष गढ़ी जी ने कहा कि देश के संविधान के रखवालों की मांग है कि अगर आप पार्टी भारत के संविधान, बाबा साहब अंबेडकर जी और दलित पिछड़ा वर्ग का सम्मान करती है तो बड़बोली नेता अनमोल गगन मान को आप से बर्खास्त कर देना चाहिए। यदि आप दलित पिछड़ा वर्ग की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है, तो बसपा दलित पिछड़ा वर्ग और भारत के संविधान के सम्मान में संगरूर में 20 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगी और आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के आवास को घेरेगी।बसपा पंजाब आप अध्यक्ष भगवंत मान से जवाब मांगेगी कि दिल्ली की आप सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बिजली संकट को बढ़ाने के लिए पंजाब में चार थर्मल प्लांट को बंद करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका क्यों दायर की है ? प्रदेश अध्यक्ष गढ़ी ने कहा कि बसपा पंजाब, पंजाबियत,संविधान दलित पिछड़ा वर्ग विरोधी आम आदमी पार्टी का मुकाबला कांग्रेस, भाजपा के साथ साथ करेगी, और पंजाब में आप पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करेगी।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , BSP , Bahujan Samaj Party , BSP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD