Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Uttarakhand, Dehradun
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

देहरादून (उत्तराखंड) , 11 Jul 2021

Last updated on: Jul 11, 2021, 00:00 IST

उत्तराखंड में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यही कारण है कि सभी प्रमुख पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी घोषणा की है कि यदि उत्तराखंड में उनकी सरकार बनती है तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा, "हमारी सरकार सभी पुराने बिल माफ कर नए सिरे से शुरुआत करेगी। 24 घंटे बिजली देगी। उत्तराखंड के लोग भी चाहते हैं कि दिल्ली की तरह अब उत्तराखंड में भी विकास हो।" उन्होंने कहा, "मैं जो कहता हूं, वह चुनावी जुमला नहीं होता, यह केजरीवाल की गारंटी है।"उत्तराखंड के बिजली मंत्री ने 100 यूनिट बिजली फ्री और 100 से 200 यूनिट बिजली हाफ रेट पर देने का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा कि यह ऐलान भी जुमला निकला। उत्तराखंड के सामने दो मॉडल हैं- पहला, जिसमें सरकारें घाटे में चलती हैं व भ्रष्टाचार होता है और दूसरा, नफे में सरकार है, शानदार स्कूल और अस्पताल बन रहे हैं।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उत्तराखंड को हम देवभूमि मानते हैं। भगवान ने उत्तराखंड को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भगवान ने सब कुछ दिया। उत्तराखंड में नदियां हैं, पहाड़ हैं, पेड़ हैं, वनस्पति हैं, जड़ी बूटियां हैं। उत्तराखंड में मेहनती लोग हैं, अच्छे लोग हैं, ईमानदार लोग हैं, लेकिन उत्तराखंड के नेताओं ने और उत्तराखंड की पार्टियों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।"आप प्रमुख ने कहा, "अभी हम देख रहे हैं कि सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है। एक बनता है, फिर सत्ताधारी पार्टी को लगता है कि यह निकम्मा है, फिर दूसरे को बनाते हैं और कहते हैं कि नहीं, यह भी निकम्मा है। मेरे ख्याल से 70 साल के भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा होगा कि कोई पार्टी खुद ही कहती है कि हमारा सीएम बेकार है, वैसे तो विपक्ष वाले कहते हैं कि यह पार्टी या सीएम खराब है, लेकिन यह खुद ही कह रहे हैं कि हमारा सीएम खराब है और अब इसको हम बदल रहे हैं।"

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Uttarakhand , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD