Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा ‘अनीमिया मुक्त पंजाब’ मुहिम की शुरूआत

100 प्रतिशत टेस्टिंग, सप्लीमेंट के साथ इलाज और मिड डे मील की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए कहा

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin, anaemia mukt Punjab, Raji P. Shrivastava, Hussan Lal, Krishan Kumar, Vipul Ujwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

मुख्य सचिव पंजाब विनी महाजन ने राज्य में किशेरियों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओं को अनीमिया (ख़ून की कमी) से निजात दिलाने के लिए ‘अनीमिया मुक्त पंजाब’ मुहिम की शुरूआत की है।राज्य में अनीमिया घटाने बारे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने तीनों विभागों को प्राथमिकता के आधार पर बच्चों, किशेरियों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओं की टेस्टिंग और इलाज पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुहिम को संगठित तौर पर लागू करने के निर्देश दिए।उन्होंने लाभार्थीयों के व्यवहार और जीवन शैली में तबदीली लाने के लिए भी ठोस मुहिम लागू करने पर ज़ोर दिया।श्रीमती महाजन ने कहा कि अनीमिया खासकर गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओं के साथ-साथ किशोरियों में एक प्रमुख समस्या है परन्तु आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंटों और सही पौष्टिक ख़ुराक के साथ इसकी आसानी के साथ रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने तीनों सम्बन्धित विभागों को आयरन-फोलिक एसिड (आई.एफ.ए.) की गोलियाँ मुहैया करवाने के साथ-साथ स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए मिड-डे-मील की पौष्टिकता के स्तर को बढ़ाने के लिए कहा।इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की कि वह इस मुहिम के अंतर्गत बच्चों में अनीमिया की रोकथाम के लिए सभी प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को भी कवर करें।

‘अनीमिया मुक्त पंजाब’ मुहिम की सफलता के लिए रूप रेखा बनाते हुए मुख्य सचिव ने प्रमुख स्वास्थ्य सचिव हुस्न लाल को हिदायत की कि वह सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में अनीमिया जांच को यकीनी बनाएं और इसके अलावा राज्य में कोविड टीकाकरण केन्द्रों में जागरूकता मुहिम शुरू करें।इस मुहिम के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं को कवर करने पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों को आई.एफ.ए. की गोलियाँ देने के लिए कहा।उन्होंने इस मुहिम में शामिल तीनों विभागों को अनीमिया से प्रभावित बच्चों की टेस्टिंग सम्बन्धी आंकड़ों को साझा करने और वैबसाईट पर अपलोड करने की हिदायत की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लाभार्थीयों को आई.एफ.ए. की गोलियों का 100 प्रतिशत वितरण यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिए।प्रमुख सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल स्तर और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अनीमिया की जांच संबंधी योजना स्वास्थ्य और स्कूल शिक्षा विभागों के तालमेल के साथ बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि छह महीने से 5 साल की उम्र के लगभग 7.27 लाख बच्चों के अलावा लगभग 2.06 लाख गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को पहले ही आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित किया जा चुका है। उनको अनीमिया के विरुद्ध लड़ाई में आई.एफ.ए. गोलियों की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाकर इस मुहिम अधीन कवर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विभाग ने सप्लीमेंटरी ख़ुराक की पौष्टिकता के मानक में सुधार के लिए सुधारे हुए तौर-तरीके पेश किये हैं। इसके अलावा, मोगा, फ़िरोज़पुर और लुधियाना जिलों में चावलों की पौष्टिकता में सुधार के लिए एक पायलट प्रोजैक्ट भी चल रहा है। इसके इलावा, यू.एन.डी.पी. के सहयोग से एक और पायलट प्रोजैक्ट की योजना भी बनाई गई है, जिसका उद्देश्य राज्य के तीन जिलों के 100 गाँवों में अनीमिया के प्रति एक व्यापक योजना को बनाना और लागू करना है।मीटिंग में यह फ़ैसला किया गया कि आई.एफ.ए. की गोलियों के प्रबंधन की ज़िम्मेदारी मुख्य तौर पर स्वास्थ्य विभाग की होगी, परन्तु स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग ज़मीनी स्तर पर बाँटने में सहयोगी कदम उठाएंगे और तालमेल करेंगे।मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को कहा कि वह सी.डी.पी.ओज़, सुपरवाईज़रों, आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, एएनएम और अध्यापकों को जागरूक करें जिससे वह व्यवहार में तबदीली संबंधी संचार तकनीकों की योजना बनाने के साथ-साथ बच्चों और किशोरियों में जीवन शैली में तबदीली के लिए प्रेरित कर सकें।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी आंगनवाड़ी वर्करों के साथ-साथ स्कूल के अध्यापकों और स्टाफ के कोविड टीकाकरण को यकीनी बनाने की हिदायत की जिससे वह वायरस फैलने के बिना किसी डर के बच्चों के साथ सुरक्षित ढंग और आसनी से बातचीत कर सकें। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आई.एफ.ए. की गोलियों के वितरण के लिए आर.बी.एस.के. की टीमों के साथ फार्मासिस्टों को नियुक्त किया जायेगा और इन गोलियों की कोई कमी नहीं आयेगी क्योंकि टेंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य-व्यापक मुहिम का प्रभावशीलता संबंधी मुल्यांकन करने के लिए इसके नतीजों की जांच की जाएगी।मीटिंग में दूसरों के अलावा स्कूल शिक्षा के सचिव कृष्ण कुमार और डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विपुल उज्जवल भी मौजूद थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin , anaemia mukt Punjab , Raji P. Shrivastava , Hussan Lal , Krishan Kumar , Vipul Ujwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD