Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के नामवर खिलाड़ी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

महान खिलाडिय़ों के मार्ग दर्शन में आम आदमी पार्टी पंजाब की राजसत्ता में पहुंचेगी- जरनैल सिंह

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Amarjit Singh Sandoa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2021

Last updated on: Jul 08, 2021, 00:00 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी के क़ाफिले में तब भारी विस्तार हुआ जब पंजाब के नामवर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन खिलाडिय़ों का ‘आप’ के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, खेल विंग के प्रदेश अध्यक्ष करतार सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट ने पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया।पंजाब और भारत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले जिम्नास्टिक खिलाड़ी सोहन लाल लोटे, रोकबाल अमचुइर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व एस.पी प्रगट सिंह, समाज सेवी सुखविंदर सिंह खुशरोपुर, पूर्व डी.एस.पी और रेसलर शेर ए हिंद और पंजाब टाइगर प्यारा सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी बाज सिंह, पूर्व डी.एस.पी अवतार सिंह और लुधियाना के प्रसिद्ध समाज सेवी गुरचरण सिंह राजपूत आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों समेत पूर्व पुलिस आधिकारियों का पार्टी में स्वागत करते जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियां और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर हर वर्ग के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन महान खिलाडिय़ों, पूर्व पुलिस आधिकारियों और समाज सेवियों के मार्ग दर्शन में आम आदमी पार्टी पंजाब की राजसत्ता तक पहुंचेगी।इस समय सोहन लाल लोटे ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए केजरीवाल की पार्टी लाएंगे और भ्रष्टाचारियों को हराएंगे। जब शेरे हिंद पंजाब और पंजाब टाइगर खिताबी प्यारा सिंह ने कहा पंजाब इस समय भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ है। पंजाब की सरकार में अकाली हों या कांग्रेसी इनका सरकार चलाने का नियम लूट करना ही रहा है। इन बेईमान पार्टियों का राज बदलने के लिए और आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाने के लिए अह पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Amarjit Singh Sandoa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD