Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

नवांशहर से निकलती चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु 5.27 करोड़ रुपये मंजूर : मनीष तिवारी

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

नवांशहर , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

नवांशहर में से निकलती 9 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी से 5.27 करोड रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं और जल्द ही इस सड़क को नया रूप दिया जाएगा। यह खुलासा श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज विधायक अंगद सिंह और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में नगर कौंसिल कार्यालय नवांशहर में शहर के विकास कार्यों का जायजा लेने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सरपंच के विकास हेतु दिन रात एक कर रही है। इसके तहत ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद विकास कार्य में कोई ठहराव नहीं आने दिया गया। उन्होंने चुने गए समूह पार्षदों को ताकीद की कि वे आपसी तालमेल के साथ शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाने और शहरवासियों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाना यकीनी बनाएं। उन्होंने नगर कौंसल की पहली बैठक के दौरान शहरवासियों के हित में लिए गए फैसलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नक्शा फीस घटाने से शहरवासियों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के डंप को तब्दील करवाने में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। इस दौरान वह सफाई कर्मचारियों से भी मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके मसले हल करवाने में वह पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान सचिन दीवान और समूह पार्षद मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने नगर कौंसिल राहों में भी प्रधान अमरजीत सिंह और नए चुने पार्षदों से मुलाकात की व शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD