Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखबीर सिंह बादल ने शोषण के बाद आत्महत्या करने वाली पीड़ित लड़की के परिवार को सांत्वना दी

कुलदीप कौर के दोषियों को गिरफ्तार न किए जाने की स्थिति में शिरोमणी अकाली दल न्याय सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन तेज करेगा

  Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Lalru, Dera Bassi, NK SHARMA
Listen to this article

5 Dariya News

लालड़ू , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि पार्टी एक युवा लड़की का शोषण करने वालों के लिए यदि तुरंत कार्रवाई न की गई जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली, तो पार्टी एसएसपी मोहाली के कार्यालय का ‘घेराव’ करेगी तथा न्याय सुनिश्चित करवाने के लिए आंदोलन तेज करेगी। अकाली दल अध्यक्ष ने आज यहां डेरा बस्सी के विधायक एनके शर्मा के साथ पीड़ित परिवार से बातचीत की तथा इस दुखद घटना पर दुख जताया। उन्होने यह भी आश्वासन दिया कि अकाली दल परिवार को न्याय दिलाने का भरसक प्रयास करेगा। उन्होने कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तथा जिला पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पार्टी जनआंदोलन तेज करेगी तथा प्रभावित परिवार को कानूनी सहायता भी मुहैया कराएगी। सरदार बादल ने कहा, कि ‘जरूरत’ पड़ने पर हम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस दर्ज कराएंगे’।सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मोहाली के एसएसपी से बात की तथा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि आरोपियों को पकड़ने में देरी का कारण उन्हे राजनीतिक सरंक्षण देना है। ‘ यह बात हमें स्वीकार्य नही। उन्होेने एसएसपी से कहा कि ‘ हम अपनी महिलाओं के सम्मान से समझौता नही कर सकते।सरदार बादल ने कहा कि राज्य में ऐसी स्थिति हो रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अफसरशाहों को काम सौंप रखे हैं , जो लोगों की परेशानियों से बेखबर हैं। उन्होने कहा कि यह हैरानी की बात है कि पीड़ित परिवार का दर्द और पीड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय तक नही पहुंची , जो सिर्फ दस किलोमीटर दूर है।इस अवसर पर पीड़िता - कुलदीप कौर जो तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थी। उन्होने काह कि भले ही विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नही की गई। उन्होने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पहले से ही पीड़िता के परिवार के लिए सक्रिय रूप से आंदोलन कर रहा था और यदि दोषी को गिरफ्तार न किया गया तो उसे सजा दिलाने के लिए इस मामले में आंदोलन तेज करेगा।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Lalru , Dera Bassi , NK SHARMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD