Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

भाजपा के बड़े नेता प्रवीण छाबड़ा अपने साथियों समेत ‘आप’ में हुए शामिल

राजपुरा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान और मौजूदा एम.सी हैं प्रवीण छाबड़ा

 Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neena Mittal, Rajpura, Patiala, Praveen Chhabra, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को भाजपा को करारा झटका देते हुए राजपुरा (पटियाला) के बड़े नेता प्रवीण छाबड़ा को दर्जनों अधिकारियों समेत पार्टी (आप) में शामिल करवा लिया है।प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राजपुरा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान और मौजूदा एम.सी प्रवीण छाबड़ा की पार्टी में रस्मी तौर पर पार्टी में विधायक मीत हेयर, महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट और नीना मित्तल ने शामिल किया और दावा किया कि छाबड़ा और साथियों की पार्टी में आमद से पार्टी ओर मजबूत होगी और इन सबको पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा।मीत हेयर ने कहा कि प्रवीण छाबड़ा जैसे जमीनी स्तर के नेताओं का पार्टी में शामिल होने से साबित होता है कि आज न केवल अच्छी छवि वाले नेताओं बल्कि आम लोगों के लिए सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एक उम्मीद बची है।इस मौके संबोधन करते प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा छोड़ दी थी और आज वह विकास के पुंज और आम लोगों के महान और क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं। 

छाबड़ा ने कहा कि एक तरफ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की कसम खा कर एक भी वायदा पूरा नहीं किया, दूसरी ओर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल ने सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम करे के साथ-साथ वायदों से अधिक काम किये हैं। जिस ने सबको प्रभावित किया है। छाबड़ा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान, पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह, सह-इंचार्ज राघव चड्ढा और मीत हेयर समेत समूची पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह 2022 में ‘आप’ की सरकार बनाने के लिए पार्टी विधि-विधान में रहते दिन रात एक कर देंगे। इस मौके नीना मित्तल ने कहा कि छाबड़ा और साथियों के शामिल होने से राजपुरा में भाजपा का पूरी तरह से कमर टूट गई है। इस मौके छाबड़ा समेत सुखविन्दर सिंह सुखी (पूर्व पार्षद), सुखचैन सिंह बेदी (पूर्व पार्षद), उजागर सिंह (पूर्व पार्षद), गुरमुख सिंह उपलहेड़ी (पूर्व मंडल प्रधान देहाती), अमरजीत सिंह (पूर्व जिला सचिव), संत सिंह ढकानस माजरा (पूर्व मेंबर मार्केट समिति), गुरमीत सिंह उपलहेड़ी (जिला उप प्रधान ओबीसी मोर्चा), राकेश कुमार नंबरदार भनेड़ी (पूर्व महासचिव), अशोक कुमार दरान हेड़ी (जिला कार्यकारी मैंबर), संजय कुमार (प्रधान एससी मोर्चा), दीपक प्रेमी (सीनियर नेता बीजेपी), रघवीर सिंह कम्बोज़, रमेश कुमार बबला (प्रधान बूथ मार्केट राजपुरा), मोहन लाल चावला, राम पाल, विजय कुमार, हरविन्दर पाल सिंह, राम कुमार दमन हेड़ी नेतागण पार्टी में शामिल हुए।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neena Mittal , Rajpura , Patiala , Praveen Chhabra , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD