Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

जब केजरीवाल कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए लड़ रहे थे, तब कैप्टन अपने फार्म हाऊस में आराम फऱमा रहे थे -आप

कांग्रेस और भाजपा मिलकर एजेंडे के अंतर्गत केजरीवाल को करना चाहते हैं बदनाम -मनीष सिसोदिया

 Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2021

Last updated on: Jun 26, 2021, 00:00 IST

कांग्रेस और भाजपा द्वारा ऑक्सीजन के मसले पर अरविंद केजरीवाल के खि़लाफ़ किए जा रहे झूठ प्रचार पर टिप्पणी करते आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक एजेंडे के अंतर्गत कांग्रेस और भाजपा मिल कर केजरीवाल को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा देश इस गंभीर समस्या के साथ जूझ रहा था, तो दिल्ली के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर लड़ रहे थे, उस समय दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री जिनका लोगों के साथ कोई सरोकार नहीं वह अपने फार्म हाऊस में बैठ कर आनंद ले रहे थे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पास अरविंद केजरीवाल के खि़लाफ़ बोलने के लिए ओर कुछ नहीं है। इस लिए ऐसी घटिया दर्जे की टिप्पणियां करके लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।सिसोदिया ने कहा जिस फर्जी रिपोर्ट को आधार बना कर भाजपा और कांग्रेस आम जनता को गुमराह करने का यत्न कर रहे हैं, वास्तव में ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं। उन्होंने कहा कि एक एजेंडे के अंतर्गत आम लोगों को मुद्दों से भटकाने का यत्न करने वाली कांग्रेस और भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि लोग अब उनकी चालों को समझ चुके हैं और उनके झूठ के जाल में नहीं फंसेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पिछले साढ़े चार साल से अलग-अलग माफिय़ा से पीडि़त हैं, परंतु कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी उनके खि़लाफ़ कार्यवाही करने का यत्न नहीं किया। ‘आप’ नेता ने कहा कि कोरोना वैक्सीन से लेकर फ़तेह किटों तक के घोटाले करने वाले कांग्रेस किस मुंह से अरविंद केजरीवाल पर दोष लगा रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑक्सीजन की सारी जि़म्मेदारी मोदी की केंद्र सरकार के पास थी, परंतु कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके कांग्रेसी नेता मोदी के खि़लाफ़ एक भी शब्द नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनके हाथ में कांग्रेसियों की कमान है। उन्होंने कहा कि अपने आका मोदी के इशारों पर ही कांग्रेसी नेता अरविंद केजरीवाल के खि़लाफ़ बेबुनियाद दोष लगा रहे हैं। ‘आप’ नेता ने कहा कि दूसरों पर दोष लगाने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में कोरोना काल के दौरान हुए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट जनतक करें। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जानना चाहती है कि उनके हिस्से आई कोरोना वैक्सीन को प्राईवेट अस्पतालों को क्यों बेचा गया और उनके टैक्स के पैसों के साथ खरीदी हुई फ़तेह किट में भ्रष्टाचार के लिए कौन जिम्मेदार है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD