Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

 Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Malaika Arora, Arjun Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अभिनेता अर्जुन कपूर को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई दी। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन। मलाइका और अर्जुन हाल के दिनों के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह एक साथ पार्टी में और छुट्टियां बिताते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। अर्जुन के जन्मदिन पर पोस्ट की गई तस्वीर में मलाइका उनकी बाहों में एक सुरम्य घाटी के पास मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहीं हैं। यह तस्वीर किसी वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीर लग रही है। दोनों स्टार्स एक्टिव वियर में नजर आ रहे हैं। मलाइका ने जहां नीली टी-शर्ट, सफेद स्वेटशर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट पहनी हुई है, वहीं अर्जुन ने ग्रे टी-शर्ट, काली हुडी, काली शॉर्ट्स और एक टोपी पहन रखी है। मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में शुक्रवार रात अर्जुन के जन्मदिन का जश्न शुरू हुआ था। अभिनेता के बर्थडे बैश में उनके कुछ मनोरंजन उद्योग के करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर रनवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अर्जुन के कई उद्योग मित्र इस पार्टी में शामिल हुए। काम के मोर्चे पर, अर्जुन कपूर की फिल्में एक विलेन रिटर्न्‍स और भूत पुलिस पाइपलाइन में हैं, जबकि मलाइका वर्तमान में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 को जज कर रहीं हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Malaika Arora , Arjun Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD