Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर पंकज त्रिपाठी ने किया एनसीबी का समर्थन

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Pankaj Tripathi, International Day Against Drug Abuse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2021

Last updated on: Jun 26, 2021, 00:00 IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि एनसीबी पटना जोनल यूनिट के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा, "एनसीबी पटना के अधिकारियों ने इस मुद्दे के साथ ही बिहार में सार्वजनिक चिंताओं से जुड़े विषयों को लेकर मुझसे संपर्क किया है और मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसे अभियानों और जागरूकता का प्रसार करने के प्रति अपना समर्थन देने में दिलचस्पी रखता हूं।" अभिनेता का कहना है कि अपने कर्तव्य को निभाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है। वह कहते हैं, "सिनेमा युवाओं के पसंदीदा माध्यमों में से एक है और एक अभिनेता के रूप में अगर हम किसी जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हैं, तो यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकता है और अधिक प्रभाव पैदा कर सकता है। एक अभिनेता और एक नागरिक के रूप में यह मेरी सामाजिक जिम्मेदारी है और मैं जितना हो सके अपने कर्तव्य को पूरा करूंगा।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Pankaj Tripathi , International Day Against Drug Abuse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD