Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पूर्व विधायक रंधावा के बेटे समेत एन.आर.आई और कारोबारी हुए आप में शामिल

लुधियाना में लगा अकाली दल को झटका, हरपाल सिंह चीमा और प्रिंसिपल बुद्ध राम ने किया स्वागत

 Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Principal Budhram, Parshotam Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2021

Last updated on: Jun 25, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को आज उस समय बड़ी मज़बूती मिली जब स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक के बेटे समेत एन.आर.आई और लुधियाना के प्रसिद्ध कारोबारी अपने सैंकड़ों साथियों समेत ‘आप’ में शामिल हो गए। पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में पार्टी के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम और पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित दर्जनों सख्शियतों का पार्टी में रस्मी तौर पर स्वागत किया।इस समय हरपाल सिंह चीमा ने नेताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर हर वर्ग के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। चीमा ने स्वतंत्रता सेनानी और दो बार विधायक रहे जोगिंदर सिंह रंधावा के बेटे परशोतम सिंह रंधावा का स्वागत करते कहा उनके आने से आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में ओर मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि अकाली दल के जिला लुधियाना के उप प्रधान केशव वर्मा ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल हुए हैं, जिससे लुधियाना जिला में अकाली दल का सफाया हो गया है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब के जंमपल और एन.आर.आई मगनमीत सिंह सराओ ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। इस समय परशोतम सिंह रंधावा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को ऐसी राजनैतिक पार्टी दी है जो केवल काम के नाम पर वोट मांगती है, न कि धर्म और जाति के नाम पर। ‘आप’ में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह तनदेही के साथ निभाएंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Principal Budhram , Parshotam Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD