Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला से सिद्ध हुआ कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उनकी सरकार दलित विरोधी है : राघव चढ्ढा

भूख हड़ताल पर बैठे सरबजीत कौर माणूंके और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को समर्थन देने पहुंचे राघव चड्ढा

 Raghav Chadha, Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Manwinder Singh Giaspura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 18 Jun 2021

Last updated on: Jun 18, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब मामलों के सह इंचार्ज और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि जब तक दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी किये जाते तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। राघव चड्ढा आज लुधियाना में दलित वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (वजीफा) राशी में कांग्रेस सरकार की ओर से किये घोटाले के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे आप विधायक और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष की उप नेता सरबजीत कौर माणूंके और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस मौके पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, एससी विंग के प्रदेश उप प्रधान जीवन सिंह संगोवाल, सीनियर नेता सुरिन्दर फरिश्ता, प्रदेश सचिव अमनदीप सिंह मोही समेत अनेकों नेता मौजूद थे।राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों की वजीफा राशी में करोड़ों रुपए घोटाला करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार द्वारा दलित बच्चों का पैसा खुर्द-बुर्द करने से सिद्ध हुआ है कि यह सरकार दलित विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और समाज भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एस.सी एस.टी एक्ट अधीन केस दर्ज किया जाये, क्योंकि यह दोनों मंत्री दलित वर्ग के विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद करने के लिए मूलभूत तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जहां वजीफा राशी में घोटाला किया है वहीं कोरोना से बचाव के लिए जरूरी वैक्सीन और फतेह किट खरीद में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। 

चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार की ओर से किए भ्रष्टाचार और नेताओं की आपसी लड़ाई के कारण पंजाब में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो गया है और अब कांग्रेस पार्टी को अपनी कीमती वोट देना बर्बाद करने के बराबर है। कैप्टन सरकार गरीब को गरीब, दबे कुचले को दबा कुचला और अनपढ़ को अनपढ़ ही रखना चाहती है, इसी लिए दलित बच्चों के वजीफों का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार को पंजाब की खुशहाली और लोगों की तरक्की की कोई चिंता नहीं है, बल्कि कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने और अपने बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरियां देने के लिए तत्पर हो रहे हैं।विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से दलित विद्यार्थियों की वजीफा राशी के घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भले ही कैप्टन सरकार ने कुछ रकम प्राईवेट कालेजों को जारी की है, परन्तु जब तक बकाया राशी 1539 करोड़ रुपए सरकार जारी नहीं करती तब तक दलित विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे। उन्होंने कहा कि दलित बच्चों के रोल नंबर जारी करवाना आम आदमी पार्टी का एक मात्र मकसद है। इस लिए पार्टी का हर वर्कर जी-जान लगा देगा। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भारतीयों और ख़ास तौर पर पंजाबियों ने गौरे अंग्रेज़ों के साथ टक्कर लेकर गौरे अंग्रेज़ों से देश को आज़ाद करवाया था, परंतु आजादी के बाद भी कुछ नहीं बदला है इस लिए अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह जैसे काले अंग्रेज़ों के साथ लड़ कर हक प्राप्त किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब दलित बच्चों और उनके परिवारों के भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। इस लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर लगातार संघर्ष करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार की तरफ से बेइंसाफियों का हिसाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी से जरूर लेंगे।  

 

Tags: Raghav Chadha , Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Manwinder Singh Giaspura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD