Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राशी घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह के समक्ष किया रोष प्रर्दशन

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और समाज भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एस.सी एस.टी एक्ट के अधीन दर्ज हो मामला- ‘आप’

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Demonstration, Manwinder Singh Giaspura, Saravjit Kaur Manuke, Master Baldev Singh Jaito, Principal Budhram, Jagtar Singh Jagga Hissowal, Manjit Singh Bilaspur, Kulwant Singh Pandori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2021

Last updated on: Jun 14, 2021, 00:00 IST

कांग्रेस सरकार द्वारा दलित वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (वजीफा) राशी में किए घोटाले के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरकारी गृह के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। ‘आप’ के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के गृह स्थान के समक्ष बड़ी संख्या में पहुंचे वर्करों के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, मास्टर बलदेव सिंह जैतों, प्रिंसिपल बुद्ध राम, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी (सभी विधायक) व हलका पायल के इंचार्ज मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा ने रोष प्रदर्शन किया। ज़ोर-शोर के साथ चल रहे धरने के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से ‘आप’ के विधायकों और नेताओं को ज़बरदस्ती हिरासत में ले कर सैक्टर 17 के थाने में भेज दिया गया। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए ‘आप’ के सीनियर नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा ने अपने ऐलान के मुताबिक पुलिस हिरासत में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है।इस समय पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों की वजीफा राशी में करोड़ों रुपए घोटाला करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण पर पुलिस प्रशासन ने हमारे रोष प्रदर्शन करने का संवैधानिक हक को मारा है, परन्तु आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी और ‘आप’ वर्करों की ओर से 15 जून को पंजाब के सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के समक्ष भूख हड़ताल की जाएगी। 

चीमा ने कहा कि जब तक वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और समाज भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एस.सी/एस.टी एक्ट के अधीन केस दर्ज नहीं किया जाता तब तक ‘आप’ का संघर्ष जारी रहेगा।सीनियर नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि सीनियर आई.ए.एस अधिकारी कृपा शंकर सिरोज की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले की दी जांच रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि समाज भलाई मंत्री की ओर से वजीफा राशी अपने नजदीकी नकली कालेजों के प्रबंधकों को दी गई है। इस कारण प्राईवेट कालेजों को रकम प्राप्त नहीं हुई और लाखों दलित विद्यार्थियों से पढ़ाई का हक छीन लिया गया है। ग्यासपुरा ने ऐलान किया कि पुलिस हिरासत के दौरान भी उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, प्रिंसिपल बुद्ध राम और मास्टर बलदेव सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से दलित विद्यार्थियों की वजीफा राशी के घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भले ही कैप्टन सरकार ने कुछ रकम प्राईवेट कालेजों को जारी कर दी है, परन्तु जब तक बकाया राशी 1539 करोड़ रुपए सरकार जारी नहीं करती तब तक दलित विद्यार्थी अपनी, परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे।‘आप’ नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान दलित वर्ग के हकों पर डाके मारे हैं। सरकार ने जहां दलित विद्यार्थियों की वजीफा राशी का घोटाला किया है, वहीं दलित नौजवानों को नौकरियां देने और मुलाजि़मों को तरक्कियां देने में पक्षपात किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा के चुनाव नजदीक आते देख कैप्टन सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राशी की कुछ रकम जारी करके खानापूर्ति ही की है, परन्तु पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार की ओर से बेइंसाफियों का हिसाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी से जरूर लेंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Demonstration , Manwinder Singh Giaspura , Saravjit Kaur Manuke , Master Baldev Singh Jaito , Principal Budhram , Jagtar Singh Jagga Hissowal , Manjit Singh Bilaspur , Kulwant Singh Pandori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD