Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

विद्या बालन की एक्टिंग से क्लीन बोल्ड हो गए निर्माता

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jun 2021

Last updated on: Jun 09, 2021, 00:00 IST

अपने करियर में हमेशा साहसी विकल्प चुनने के वजह से विद्या बालन बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। फिर चाहे वह 'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता हो या 'कहानी' में विद्या बागची का किरदार , या फिर उनकी पिछली फिल्म 'शकुंतला देवी' में से गणितज्ञ का किरदार हो या 'तुम्हारी सुलु' से आरजे का, विद्या ने अपनी हर भूमिका से सिनेमा प्रेमियों को चौंका दिया है।उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है और वह भूमिकाएँ कर रही है जो किसी अन्य अभिनेता ने करने का प्रयास या विचार नहीं किया होगा।विद्या की बहुमुखी प्रतिभा, कला के प्रति उनका समर्पण, और उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार के लिए उनका जुनून ही निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा को पुरस्कार विजेता निर्देशक अमित मसुरकर की फिल्म शेरनी में मुख्य क़िरदार के लिए चुनने की वजह बनी। मानव-पशु संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में, हम विद्या को एक वन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखेंगे, जो हिंदी फिल्म उद्योग में पहली बार है।फिल्म का अंतिम कट देखने के बाद निर्माता विद्या के अभिनय से क्लीन बोल्ड हो गए, उन्होंने इस बहुस्तरीय जटिल चरित्र को निभाया है जो कठिन है, फिर भी कमजोर है, निडर है फिर भी वश में है।अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के निर्माता विक्रम मल्होत्रा अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए कहते हैं की, "विद्या एक असाधारण अभिनेता हैं और उन्होंने पिछले 16 वर्षों में अपने काम से एक डाई-हार्ड फैन फ्रैंचाइज़ी बनाई है। शकुंतला देवी पर एक साथ काम करते हुए, मैंने देखा कि कैसे उन्होंने खुद को उस जटिल चरित्र में ढाला और हर एक जटिल डिटेल्स पर ध्यान दिया । शेरनी के लिए हमारे लिए विद्या के अलावा कोई हो ही नहीं सकता।"टी-सीरीज़ के भूषण कुमार कहते हैं, "तुम्हारी सुलु में विद्या के साथ काम करना हमारा लिए बहुत अच्छा समय था। वह एक समर्पित अभिनेत्री हैं और उनका कला के प्रति का प्रशंसनीय प्यार स्क्रीन पर प्रतिबिंबित होता है।विद्या के साथ काम करना मतलब हमेशा मजेदार और सीखने का एक शानदार अनुभव होता है। वह न केवल हर निर्देशक की अभिनेत्री हैं, बल्कि हर निर्माता की भी पसंदीदा हैं।" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित शेरनी 18 जून 2021 से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD