Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हिमानी शिवपुरी : सेट पर वापस आकर हमेशा अच्छा लगता है

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Himani Shivpuri, Happu Ki Ultan Paltan, Katori Amma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jun 2021

Last updated on: Jun 08, 2021, 00:00 IST

दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, जो वर्तमान में सिटकॉम 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी अम्मा के रूप में नजर आ रही हैं, डेढ़ महीने बाद शूटिंग फिर से शुरू करने को लेकर खुश हैं। शो की शूटिंग फिलहाल गुजरात में की जा रही है। हिमानी ने आईएएनएस को बताया "सेट पर वापस आना हमेशा अच्छा होता है। 'हप्पू' का सेट हमेशा परिवार से दूर एक परिवार होता है। शूटिंग की व्यवस्था बेहद आरामदायक होती है, हम एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए हैं। बायो-बबल सिस्टम को सख्ती से लागू किया जा रहा और निगरानी की गई है । होटल के अंदर सब कुछ उपलब्ध है। बाहर की हरियाली और तापी नदी ने निश्चित रूप से हमें काम करने का एक अच्छा माहौल दिया है।" उन्होंने कहा, "कटोरी अम्मा का उनका किरदार एक्ट्रेस के लिए बेहद खास है। शुरूआत में मैं डेली सोप करने के लिए उत्सुक नहीं थी, लेकिन जब मैंने भूमिका निभाई, तो मुझे भूमिका की विभिन्न परतों का पता चला। शो की रचनात्मक टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। अम्मा एक मां, एक सास, एक पत्नी और दादी है। एक के ही इतने सारे रंग है। कई बार मुझे अलग तरह के लुक दिए गए हैं, जो एक कलाकार के लिए बहुत अच्छा एहसास है।" कोविड पर, उन्होंने कहा: "स्थिति डरावनी है लेकिन हम केवल दिशा-निदेशरें का पालन कर सकते हैं और सब सामान्य होने की कोशिश कर सकते हैं।" 37 साल के करियर और अनगिनत हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही अनुभवी अभिनेत्री हिमानी का मानना है कि कुछ भी स्थायी नहीं होता। "नाम, प्रसिद्धि और पैसा कुछ भी स्थायी नहीं है। आज इसका अधिकतम फायदा उठाएं। खास तौर पर इस कोविड समय में जीवन बहुत अप्रत्याशित है। इसलिए हर दिन जश्न मनाएं।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Himani Shivpuri , Happu Ki Ultan Paltan , Katori Amma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD